Jharkhand Weather Forecast : रांची में आज होगी बारिश, इस दिन तक मौसम में होगा सुधार

Updated:
विज्ञापन

Weather Today

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में कल से ही आसमान में बादल में छाए हुए थे. कई जिलों में तो बारिश भी हुई.

विज्ञापन

रांची : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर झारखंड के कई हिस्सों में भी दिखा. रविवार को रांची, गढ़वा-पलामू, खूंटी व सिमडेगा में छिटपुट बारिश हुई. सोमवार को भी राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की गति सामान्य से अधिक रह सकती है. झारखंड में सात मार्च तक मौसम में बदलाव होता रहेगा. रविवार को पलामू में आठ मिमी से अधिक बारिश हुई. बालूमाथ, गुमला, कुरू, बरही में भी अच्छी बारिश हुई. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है छह और सात मार्च को राज्य के मध्य और दक्षिणी भाग में बारिश हो सकती है. आठ मार्च से मौसम साफ रहने का अनुमान है.

राजधानी रांची में भी छाया रहा बादल, सात डिग्री सेसि गिरा अधिकतम तापमान

पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी रांची में भी दिखा. दिन में बादल छाया रहा. राजधानी के कई हिस्सों में छुटपुट बारिश हुई. बादल छाये रहने के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेसि की कमी आयी. शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेसि के आसपास था. रविवार को यह 22 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेसि से बढ़कर 18 डिग्री सेसि पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola