Weather Forecast: त्योहारों में होगी बारिश, 5 शहरों में गिरा पारा, निकलने लगे हैं कंबल रजाई

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Shimla: People take a stroll during rainfall, in Shimla, Monday, Oct. 16, 2023. (PTI Photo)(PTI10_16_2023_000020B)

Weather Forecast: त्योहारों के मौसम का उल्लास आसमान में छाए बादल और तेज बारिश के फीकी पड़ती जा रही है. देश के कई हिस्सों में लगता है फिर से बारिश का मौसम आ गया है. तेज बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है. जिसके कारण सर्दी आने से पहले ही ठंड की दस्तक हो गई है.

विज्ञापन
undefined

Weather Forecast Alert: त्योहारों के मौसम का उल्लास आसमान में छाए बादल और तेज बारिश के फीकी पड़ती जा रही है.  देश के कई हिस्सों में लगता है फिर से बारिश का मौसम आ गया है. तेज बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है. जिसके कारण सर्दी आने से पहले ही ठंड की दस्तक हो गई है. लोगों को गरम कपड़े पहनने पड़ रहे हैं. दरअसल, देश के पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का आगाज हो गया है. कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है.

undefined

कश्मीर के ऊपरी इलाकों में आज यानी सोमवार को हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई जिसके बाद माना जा रहा है कि समय से पहले ही सर्दी ने दस्तक दे दी है. बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में कमी आ गई तथा लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है.

undefined

मौसम में यह बदलाव 14 अक्टूबर से देखा जा रहा है जब कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हुई. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि कुछ जगहों पर गरज के साथ तेज हवा चली.

undefined

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर दिल्ली में भी पड़ रहा है. दिल्ली में सोमवार देर रात जोरदार बारिश हुई. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आयी है.

undefined

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों के ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है और सर्दी जल्दी शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार सिरमौर में चुडधार पर्वतमाला, कुल्लू में रोहतांग दर्रा और जलोरी दर्रा तथा शिमला में हाटू पीक और चांशल में आज सुबह बर्फबारी हुई. शिमला, सिरमौर, कुल्लू और मंडी के ऊंचाई वाले इलाकों के अलावा लाहौल स्पीति और किन्नौर आदिवासी बहुल जिलों में हल्की बर्फ गिरी.

undefined

देश के चार राज्यों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं, कई राज्यों में बदरा बरसने को तैयार है. पंजाब, बिहार, दिल्ली, लद्दाख, हरियाणा, राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई.

undefined

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

undefined

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी कोंकण और गोवा और रायलसीमा में हल्की बारिश संभव है.

undefined

दक्षिण पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप और केरल के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है.  इसके प्रभाव से 17 अक्टूबर तक एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है जो और अधिक तीव्र हो सकता है और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन