Weather Forecast: 25 से 28 फरवरी तक भारी बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Feb 2025 12:00 AM
Rain Warning
Weather Forecast: मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 फरवरी से देश के कई राज्यों का मौसम फिर बदलेगा. एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके अलावा उत्तरी पूर्वी भारत में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है. बन सकता है. मौसमी तंत्र के कारण आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है.
Weather Forecast: देशभर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. उत्तर भारत से लेकर मध्य और उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम में बदल रहा है. बीते दिनों दिल्ली, यूपी, राजस्थान लेकर बिहार झारखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब समेत कई और राज्यों में बारिश देखने को मिली है. आईएमडी का अनुमान है कि 25 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके कारण एक बार फिर मौसम में बदलाव नजर आ सकता है.
सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 25 फरवरी से एक एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ उत्तर- पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके कारण 25 से 28 फरवरी को जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश भी प्रभावित होगा. हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 को बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं, उत्तराखंड में 27 और 28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
पूर्वी भारत में होगी भारी बारिश, पड़ेंगे ओले
- मौसम का मिजाज पूर्वी भारत में बदल रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यानी रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश और ओला गिरने की संभावना है.
- उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ने की संभावना है.
- मध्य भारत में अगले तीन दिनों में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री का इजाफा हो सकता है.
- उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों में दो से चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
- गुजरात में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ सकता है.
ओडिशा समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने ओडिशा के लिए गरज चमक के साथ बारिश और ओला गिरने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पूरे पूर्वी भारत और उत्तर भारत के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. असम और मेघालय के ऊपर आज ओलावृष्टि की भी वार्निंग जारी की गई है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा का भी आज अलर्ट जारी किया गया है.
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने 25 फरवरी से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 25 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. इसके प्रभाव में जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और हिमपात की संभावना है. साथ ही जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में थंडर स्टॉर्म की एक्टिविटी भी दिख सकता है. संभावनाएं बनी हुई है अंडमान निकोबार में भी भारी वर्षा और थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










