Weather Forecast : मौसम फिर ले सकता है करवट, हिमालय पर बन रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में होगी बारिश

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Nov 2023 5:44 PM

विज्ञापन

Weather Forecast : देश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. हिमालय पर्वतमाला पर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलेगा.

विज्ञापन
undefined

देश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. हिमालय पर्वतमाला पर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलेगा. पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली के साथ-साथ यूपी समेत आसपास के कई राज्यों में दिखेगा. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले एक दो दिनों में इसके कारण हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तर भारत में सर्दी का पारा और गिर सकता है.

undefined

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 25 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है. इसके प्रभाव में 26 नवंबर को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

undefined

जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर बीती रात से ही पारा फ्रीजन पॉइंट से ऊपर पहुंच गया है. जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, कोकेरनाग, कुलगाम और कुपवाड़ा में भी न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस और 1.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

undefined

वहीं, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने लगी है. उत्तर भारत में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कई जगह बारिश होने की संभावना जताई है.

undefined

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 25 नवंबर को महाराष्ट्र के कई हिस्सों के साथ-साथ गुजरात और दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है. 26 नवंबर को दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र में बारिश कई जगहों पर जोरदार बारिश हो सकती है.

undefined

बीते 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हुई.

undefined

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और लक्षद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

undefined

25 नवंबर को महाराष्ट्र के कई हिस्सों के साथ-साथ गुजरात और दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है. 26 नवंबर को दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता काफी बढ़ जाएगी.

undefined

दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में बारिश का सितम जारी है. बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. आज यानी शुक्रवार को भी प्रदेश में तेज बारिश के कारण कुन्नूर और कोटागिरी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola