Weather Forecast: मिचौंग ने चेन्नई में मचाई तबाही, स्कूल-कॉलेज बंद, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Dec 2023 9:58 AM

विज्ञापन

**EDS: IMAGE VIA @IaSouthern** Chennai: Indian Army's Madras Regiment personnel conduct a rescue and relief work at a flooded area in the aftermath of Cyclone Michaung, in Chennai, Wednesday, Dec. 6, 2023. (PTI Photo) (PTI12_07_2023_000134B)

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 8 और 9 दिसंबर को दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश हो सकती है. जबकि अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

चक्रवात मिचौंग ने चेन्नई में भारी तबाही मचाई है. इसके कारण राज्य बाढ़ की चपेट में आ गई है. इधर बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आज स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया है. मालूम हो पिछले कुछ दिनों में चक्रवात मिचौंग के कारण हुई भारी बारिश के कारण चेन्नई में कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. बारिश से जुड़ी घटनाओं में अबतक 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.

आईएमडी ने की बारिश की भविष्यवाणी

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 8 और 9 दिसंबर को दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश हो सकती है. जबकि अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

बाढ़ के कारण चेन्नई और कई इलाकों में स्थिति गंभीर

चक्रवात मिचौंग के कारण मूसलाधार बारिश होने के कारण चेन्नई के कुछ हिस्सों और आसपास के जिलों में पानी भर गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वेलाचेरी और पश्चिम तांबरम के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भी जलभराव हो गया, यहां पल्लीकरनई क्षेत्र में खाद्यान्न के पैकेट हवाई जहाज से गिराए गए. उत्तरी चेन्नई का मनाली गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में से एक था। अधिकारियों ने कहा कि मनाली में लगभग 15,000 लोगों के लिए पीने का पानी, 12,000 लीटर दूध, दूध पाउडर, चादर और खाद्य सामग्री भेजी गयी है.

Also Read: Weather Forecast: चक्रवात मिचौंग का कब तक रहेगा असर, झारखंड, बंगाल में इस दिन से मिलेगी बारिश से राहत

राहत और बचाव कार्य के लिए 9000 से अधिक अधिकारी तैनात

बाढ़ से लोगों को राहत दिलाने के लिए सरकार की ओर से राहत गतिविधियां तेज कर दी गई हैं और चेन्नई में विभिन्न स्थानों पर जमा पानी को बाहर निकालने के प्रयास जारी है. राहत और बचाव कार्य के लिए 9000 से अधिक अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है. बताया जा रहा है, आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण चेन्नई में 1400 से अधिक पेड़ गिर गए. जिसे हटाने का काम जारी है.

चक्रवात ‘मिगजॉम’ से आंध्र प्रदेश में हजारों एकड़ फसल बर्बाद

चक्रवात ‘मिगजॉम’ ने हजारों एकड़ की फसलों को तबाह कर दिया जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. भारी बारिश की वजह से 8400 एकड़ से अधिक की कृषि फसल और 1,700 एकड़ की बागवानी फसल नष्ट हो गयी है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola