Weather Forecast: आज भी दिखेगा तूफान DANA का असर! बिहार-झारखंड में होगी बारिश, जानिए अगले 12 घंटों का मौसम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Oct 2024 7:04 AM
Weather Forecast
Weather Forecast: शुक्रवार को तूफान दाना ने जमकर तबाही मचाई. ओडिशा के कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई. पश्चिम बंगाल में भी तूफान के कारण जमकर वर्षा हुई. वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार को भी कुछ इलाकों में तूफान का असर दिखाई देगा. कई जगहों पर आज भी जोरदार बारिश हो सकती है.
Weather Forecast: गंभीर चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा-पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में कहर बरपा कर अब धीरे-धीरे शांत हो रहा है. हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत झारखंड के कुछ इलाकों में आज भी बारिश हो सकती है. इससे पहले शुक्रवार को तूफान दाना ने जमकर तबाही मचाई. ओडिशा के कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई. पश्चिम बंगाल में भी तूफान के कारण जमकर वर्षा हुई. भारी बारिश के कारण एक शख्स की जान भी चली गई. लैंडफॉल के समय तूफान दाना की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटे से लेकर 120 किमी प्रति घंटे तक हो गई थी.
शुक्रवार को तूफान का दिखा असर
भीषण चक्रवाती तूफान दाना का असर शुक्रवार को ओडिशा और बंगाल में नजर आया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक गुरुवार आधी रात से शुक्रवार सुबह तक तूफान का लैंडफॉल हुआ. लैंडफॉल की प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे तक जारी रही. इस दौरान कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई हुई. 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. आईएमडी की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा है कि चक्रवाती तूफान दाना का असर आज भी कई जगहों पर दिखेगा.
नुकसान हुआ लेकिन सुरक्षित है ओडिशा- सीएम माझी
चक्रवात दाना का कहर सबसे ज्यादा ओडिशा में दिखा. कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई. वहीं प्रदेश के सीएम मोहन चरण माझी ने कहा है कि ओडिशा अब सुरक्षित है. चक्रवात के पहुंचने के बाद मैंने स्थिति की समीक्षा की और टीम वर्क के कारण शून्य हताहत हुआ. उन्होंने कहा कि 8 लाख लोगों को खतरनाक इलाके से निकाला गया. उन्होंने कहा कि बिजली के तारों की मरम्मत का काम जारी है. लगातार बारिश के कारण 1.75 लाख हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त हो गई हैं.
झारखंड में दिखा तूफान का असर
चक्रवाती तूफान दाना का झारखंड के कई इलाकों में भी असर दिखा. शुक्रवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों में बारिश हुई. मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में शनिवार को भी कुछ इलाकों में बारिश होगी, हालांकि वर्षा की त्रीवता में कमी आएगी.
आज कैसा रहेगा मौसम
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक देश के कई हिस्सों में आज बारिश हो सकती है. स्काइमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पूर्वी बिहार, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बिहार, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है.
Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हुआ हमला, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










