Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमला, AAP ने बीजेपी पर लगाया आरोप
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Oct 2024 9:24 PM
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश की गई. वहीं, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर हमले का आरोप लगाया है. आप का कहना है कि बीजेपी उन्हें जान से मारना चाहती है.
Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश की गई है. उनकी पदयात्रा के दौरान उन पर हमले की कोशिश हुई है. आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर हमले का आरोप लगाया है. आम आदमी पार्टी ने हमले के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है. दिल्ली की सीएम आतिशी ने घटना को लेकर कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए और उन पर हमला कर दिया.
आतिशी ने लगाया बीजेपी पर आरोप
वहीं पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमले के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है. दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि आज पदयात्रा के दौरान कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए और उन पर हमला कर दिया. इस हमले में उनके साथ कुछ भी हो सकता था. अगर उनके पास हथियार होते तो अरविंद केजरीवाल की जान भी जा सकती थी. यह हमला स्पष्ट रूप से भाजपा द्वारा किया गया है, क्योंकि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहले भी अरविंद केजरीवाल पर हमला किया था. दिल्ली पुलिस ने आज तक अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है.
‘बीजेपी ने पहले भी की है केजरीवाल को मारने की कोशिश’- सिसोदिया
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को बीजेपी ने पहले भी जेल में मारने की कोशिश की थी. अब जब कोर्ट ने उन्हें रिहा किया है और वो अपनी दिल्ली की जनता से मिलने रोज बाहर निकल रहे हैं तो बीजेपी उनको अपने गुंडों के जरिए मारने की कोशिश कर रही है. सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को किसी भी तरह से खत्म करना चाहती है क्योंकि उनको चुनावों में वो कभी नहीं हरा पायेंगे.
पदयात्रा पर हैं दिल्ली के पूर्व सीएम
बता दें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पश्चिमी दिल्ली के विकास पुरी पदयात्रा कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने सभा का भी आयोजन किया. सभा में उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने शहर में मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिए बस यात्रा जैसी दिल्ली सरकार की योजनाओं का प्रचार किया. उन्होंन बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए लोगों से कहा कि यूपी, हरियाणा, राजस्थान या बिहार में अपने सगे-संबंधियों को फोन करें और उनसे पूछिये कि क्या उन्हें चौबीसों घंटे मुफ्त बिजली मिल रही है. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो दिल्ली में भी 10 घंटे बिजली कटौती होगी.
Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हुआ हमला, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










