सोनम वांगचुक से मिलने गए सांसदों को रोका गया, संजय सिंह ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल सोनम वांगचुक से मिलने अस्पताल पहुंचे.

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल सोनम वांगचुक से मिलने अस्पताल पहुंचे.

Sonam Wangchuk : विपक्षी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिलने अस्पताल पहुंचा, लेकिन उन्हें रोक दिया गया. आप नेता संजय सिंह ने इसे मोदी सरकार की तानाशाही करार दिया और कहा कि 55 सांसदों ने वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है.

विज्ञापन

Sonam Wangchuk : आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल सोनम वांगचुक से मिलने के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचा. हालाँकि, पुलिस ने उन्हें अंदर जाने और सोनम वांगचुक से मिलने की अनुमति नहीं दी. इसपर आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा देखा जा रहा है कि पुलिस अस्पताल में भर्ती किसी मरीज से मिलने तक नहीं दे रही है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, संजय सिंह ( आप), प्रिया सरोज (सपा), संजय यादव (आरजेडी) और महुआ मांझी ( जेएमएम) समेत 15 सांसद शामिल थे. सांसद संजय सिंह ने इसे ये मोदी सरकार की तानशाही करार दिया है.

55 सांसदों ने भेजा संदेश

AAP नेता संजय सिंह ने बताया कि 55 सांसदों ने एक चिट्ठी पर हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने कहा चिट्ठी में सोनम वांगचुक से उनकी सेहत को देखते हुए भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की गई है. उनका कहना है कि सांसद सिर्फ यह संदेश देना चाहते थे कि सोनम वांगचुक जान और स्वास्थ्य सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है.

वांगचुक ने भरोसे की बात कही थी

AAP सांसद सिंह के मुताबिक, सोनम वांगचुक पहले कह चुके हैं कि अगर देश के सांसद उन्हें भरोसा दिलाएंगे, तो वह अपना अनशन खत्म करने पर विचार कर सकते हैं. इसी भरोसे के साथ सांसद उनसे मिलने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें चिट्ठी देने की भी अनुमति नहीं मिली.

सरकार पर उठाए सवाल

सांसद संजय सिंह ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वे सोनम वांगचुक की जान जोखिम में डालना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मिल चुके हैं और विपक्ष के कई सांसद भी मिलने पहुंचे हैं, तो फिर कुछ सांसदों को रोकने का क्या कारण है.

राजनीतिक हलचल तेज

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोनम वांगचुक के अनशन और उनसे मुलाकात को लेकर राजनीति तेज हो गई है. विपक्ष इस मामले को लोकतांत्रिक अधिकारों और मानवीय संवेदनाओं से जोड़कर सरकार पर निशाना साध रहा है. वहीं, प्रशासन की ओर से मुलाकात पर रोक की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी का विपक्ष पर वार, मंत्री राजनाथ बोले - छात्रों को राजनीति का हथियार बनाया जा रहा...


विज्ञापन
सत्येन्द्र गिरि

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola