Weather Forecast: नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, झारखंड में दिखेगा असर, जानें मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Weather Today

Weather Forecast : एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है जिसका असर कुछ राज्यों में नजर आ सकता है. झारखंड में महीने के अंतिम दिनों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. जानें आपके इलाके में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast : देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिल्ली के कई जगहों पर गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है. राजधानी का न्यूनतम और अधिकतम तापमान आज क्रमश: 37 और 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. शुक्रवार को हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर वज्रपात की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. शनिवार को भी कुछ इसी तरह का मौसम दिल्ली में नजर आ सकता है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

राजस्थान में एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी का एहसास लोगों को होने लगा है. तापमान फलोदी में 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गुरुवार को तापमान में खास परिवर्तन नहीं होगा और उसके बाद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. ये 29-30 मार्च को सक्रिय होगा जिसकी वजह से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर के साथ-साथ भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश हो सकती है.

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं पंजाब के कुछ हिस्सों में और हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

Read Also : झारखंड का मौसम : गर्मी झेलने को हो जाइए तैयार, 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

झारखंड का मौसम

झारखंड में अब तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की जा रही है जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, 29 मार्च तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. इसी दिन नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा. इसका असर पश्चिमी हिमालय में नजर आएगा. विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी दिख सकता है. 30 मार्च को सूबे के दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं. महीने के अंतिम दिन यानी 31 मार्च को भी झारखंड के दक्षिणी हिस्से में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

बिहार का मौसम

बिहार के मौसम पर नजर डालें तो यहां का मौसम अभी शुष्क रहेगा. इसके बाद 30 मार्च और 31 मार्च के बीच बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल महीने के शुरूआती दिनों में ही तापमान भी 40°डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola