ePaper

झारखंड का मौसम : गर्मी झेलने को हो जाइए तैयार, 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

Updated at : 26 Mar 2024 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather new western disturbance

29 मार्च को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा मौसम.

Jharkhand Weather: कुछ दिनों से मौसम खुशनुमा था. अब मौसम बदलने वाला है. गर्मी चढ़ने वाली है. तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, तो मौसम फिर करवट लेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: धूप, छांव, बादल और बारिश की वजह से पिछले कुछ दिनों का मौसम खुशनुमा था. लेकिन, अब मौसम बदलने वाला है. गर्मी चढ़ने वाली है. मौसम विभाग की मानें, तो झारखंड में अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक बढ़ने वाला है, जिसके बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी का एहसास होगा.

3 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा झारखंड का उच्चतम तापमान

कई दिनों तक दोपहर के बाद तेज हवाओं और गरज के साथ हुई बारिश के बाद अब अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने का अनुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने जताया है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 5 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है.

अगले 5 दिन तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

अगले 5-6 दिन के मौसम की बात करें, तो 29 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा. इसी दिन नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने वाला है, जिसका असर पश्चिमी हिमालय में देखा जाएगा. इसका असर झारखंड पर भी पड़ सकता है. इसके एक दिन बाद यानी 30 मार्च 2024 को झारखंड के दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. 31 मार्च को भी झारखंड के दक्षिणी हिस्से में कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है. फिर 1 अप्रैल से झारखंड का मौसम साफ हो जाएगा, ऐसा मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है.

Also Read : आने वाले 4 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें IMD अपडेट

सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव में

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम की बात करें, तो सूबे में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव में हुई. यहां 36.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. जामताड़ा के नाला में 22.4 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान डालटेनगंज में और सबसे कम न्यूनतम तापमान लोहरदगा में रिकॉर्ड किया गया. डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री, तो लोहरदगा का 16.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

रांची का तापमान 33 डिग्री, तो डालटेनगंज का 37.4 डिग्री हुआ

मंगलवार (26 मार्च) को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 37.2 डिग्री, डालटेनगंज का 37.4 डिग्री, चाईबासा का 36.8 डिग्री और बोकारो का 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा. बोकारो को छोड़ सभी जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा.

Also Read : Jharkhand Weather Forcast : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई इलाकों में हुई बारिश, इस दिन से मिलेगी राहत

चाईबासा का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री पहुंचा

इन्हीं जिलों के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो रांची का 17.8 डिग्री, जमशेदपुर का 20.6 डिग्री, डालटेनगंज का 19.7 डिग्री, बोकारो का 19.1 डिग्री और चाईबासा का 21.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. रांची, बोकारो और डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से थोड़ा कम है, लेकिन जमशेदपुर और चाईबासा का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है.

आपके जिले का कैसा है मौसम, यहां देखें

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola