Weather Forecast : दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार, जानें होली में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल
Weather today/ file photo
Weather Forecast : दिल्ली में रविवार को बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की गई है. जानें होली के दिन देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल
Weather Forecast: होली के दिन कैसा रहने वाला है मौसम का हाल? यह सवाल लोगों के मन में आ रहा है. तो आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, हालांकि रविवार को बूंदाबांदी के आसार हैं. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम को बूंदाबांदी हो सकती है. राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना
स्काइमेट वेदर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रविवार को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, हालांकि सोमवार को मौसम लगभग साफ रहेगा. वहीं पंजाब के भी अधिकांश जिलों में मौसम लगभग साफ नजर आने वाला है. उत्तरी और पश्चिमी पंजाब में बहुत हल्की बारिश की संभावना आज व्यक्त की गई है.

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम
स्काइमेट वेदर के अनुसार, उत्तर प्रदेश में लोगों को होली में गर्मी का एहसास होगा. लखनऊ में तापमान 33 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं ताज नगरी आगरा में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. बिहार की बात करें तो यहां लगभग सभी जिलों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
Jharkhand Weather: होली में कैसे रहेगा झारखंड में मौसम का मिजाज? बढ़ेगा राजधानी रांची का तापमान
झारखंड का मौसम
पिछले दिनों झारखंड में बारिश देखने को मिली थी. इसके बाद तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है. होली के दिन आसमान साफ रहेगा. मौसम केंद्र के पूर्वानुमान की मानें तो, प्रदेश में 28 मार्च तक बारिश नहीं होगी. पूरे राज्य की स्थिति इसी तरह रहने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










