Jharkhand Weather: होली में कैसे रहेगा झारखंड में मौसम का मिजाज? बढ़ेगा राजधानी रांची का तापमान
Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Mar 2024 8:13 AM
weather today
झारखंड में होली के दिन मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि इस दौरान बारिश नहीं होगी. वहीं, राजधानी रांची का तापममान बढ़ने का अनुमान है.
रांची: होली में मौसम शुष्क रहेगा. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं, लेकिन बारिश नहीं होगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 30-31 व न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री सेसि के बीच रह सकता है. झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने टर्फ का असर समाप्त हो गया है. शुक्रवार को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. कहीं बारिश नहीं हुई. राजधानी हल्के बादल रहे. दिन में धूप भी खिली थी. आगे भी इसी तरह की स्थिति रहेगी. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 28 मार्च तक बारिश नहीं होगी. पूरे राज्य की स्थिति इसी तरह रहेगी.
चार से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान
राजधानी का न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेसि बढ़ेगा. शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेसि के आसपास रहा. यह 18 से 19 डिग्री सेसि के बीच रह सकता है. यही तापमान मार्च के अंत तक रहने का अनुमान है. मौसम में बदलाव होने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़ेगा. धूप कड़ी होगी.
Also Read : Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में 16 मार्च से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, सभी जिलों का तापमान 30 के पार
हल्की बारिश में सड़क बन जाती है दलदल, पैदल चलना भी मुश्किल
जमशेदपुर के गालूडीह में फूलडुंगरी से झाटीझरना जाने वाली सड़क दो साल से बदहाल है. बारिश होने से सड़क दलदल बन जाती है. लोगों को चलना मुश्किल हो जाता है. लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है. दो दिन पहले हुई बारिश से सड़क पर जगह-जगह जल जमाव हो गया है. यह सड़क झारखंड को बंगाल से जोड़ती है. फुलडुंगरी हाइवे से यह सड़क बुरुडीह, बासाडेरा, डाइनमारी, माकुली होते हुए झाटीझरना जाती है. इस सड़क पर हजारों लोग आश्रित हैं. सरकारी और विभागीय दांव पेंच के कारण सड़क का निर्माण अधर में लटका है.
मौसम विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी
बिरसा कृषि विवि ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. जो किसान करेला की खेती करना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द खेत की जुताई कर बीज को 1.25 से 1.5 मीटर की दूरी पर थाले में लगायें. वैज्ञानिकों ने कहा है कि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है, जो मछलियों के विकास के लिए अनुकूल होनेवाला है. ऐसे में तालाब में मछलियों के लिए प्राकृतिक भोजन का समुचित उपाय करने के लिए मवेशी का गोबर और चूना का प्रयोग करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










