पीएम मोदी के दौरे से पहले वायनाड में जमीन के नीचे से आयी रहस्यमयी आवाज!

Updated:
विज्ञापन
पीएम मोदी के दौरे से पहले वायनाड में जमीन के नीचे से आयी रहस्यमयी आवाज!

Wayanad Landslides: केरल में भूस्खलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनास्थल के दौरे पर पहुंच रहे हैं. इससे पहले वायनाड में जमीन से रहस्यमयी आवाज की खबरें आ रहीं हैं.

विज्ञापन

Wayanad Landslides: केरल में भूस्खलन के बाद से कई तरह की खबरें आ रहीं हैं. इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इलाके के लोगों को ज्यादा डरा दिया है. जानकारी के अनुसार, प्रदेश के प्रभावित वायनाड जिले में शुक्रवार की सुबह जमीन के नीचे से एक अजीब आवाज सुनाई दी. यह रहस्यमयी आवाज काफी तेज थी जिसके बाद स्थानीय लोगों और अधिकारियों में दहशत फैल गयी. इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनास्थल के दौरे पर आज पहुंच रहे हैं. इसको लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम इंतजाम किए गए हैं.

Wayanad में कहां सुनाई दी तेज आवाज

रहस्यमयी आवाज को लेकर अधिकारियों ने बताया कि अंबालावायल गांव और व्यथिरी तालुका में जमीन के नीचे से तेज आवाज सुनायी दी. वायनाड के डीएम डीआर मेघश्री ने इस घटनाक्रम को लेकर बताया कि घटना के बाद से इलाके के लोग डरे हुए हैं. सभी को सुरक्षित स्थानों पर भेजाने की व्यवस्था की गई है.

आवाज आने के बाद क्यों डर गए लोग?

वहीं, केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कहा गया है कि वह भूकंपीय ‘रिकॉर्ड’ की जांच कर रहा है. स्थानीय स्तर पर जांच कर स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. अभी तक भूकंपीय रिकॉर्ड में हलचल का कोई संकेत नहीं प्राप्त नहीं हुआ है. इस बीच, जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है. पंचायत वार्ड के एक सदस्य ने एक न्यूज चैनल से बात की और कहा- आवाज शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे सुनी गयी जिसके बाद लोग डर से भागने लगे.

वायनाड में कितने लोगों की हुई मौत?

केरल के वायनाड जिले में 30 जुलाई को हुए भूस्खलन में अब तक 226 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 131 लोग अभी भी लापता हैं. इस बीच, जमीन की नीचे से रहस्यमयी तेज आवाज आने से नया संकट पैदा हो गया है. इधर, लापता हुए लोगों की तलाश में व्यापक सर्च अभियान जारी है. सर्च ऑपरेशन में घटनास्थल से सुरक्षित बचाये गये लोग और पीड़ितों के रिश्तेदार भी शामिल हैं.

Read Also : Wayanad Landslide : अपनी शादी के लिए कुछ पैसे जोड़ने पहुंचा था बिहार का रंजीत लेकिन…

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

रहस्यमयी आवाज को लेकर अधिकारियों ने बताया कि अंबालावायल गांव और व्यथिरी तालुका में जमीन के नीचे से तेज आवाज सुनायी दी. वायनाड के डीएम डीआर मेघश्री ने इस घटनाक्रम को लेकर बताया कि घटना के बाद से इलाके के लोग डरे हुए हैं. सभी को सुरक्षित स्थानों पर भेजाने की व्यवस्था की गई है.