Watch Video : भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का हुआ उद्घाटन, देखकर दिल हो जाएगा खुश
India First Vertical Lift Sea Bridge/ New Pamban Bridge
Watch Video : प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को तमिलनाडु में रामेश्वरम द्वीप को रेलमार्ग से जोड़ने वाले नए पंबन पुल का उद्घाटन किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कई अन्य परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया. रेलवे की ओर से नये पंबन पुल का एक वीडियो जारी किया गया है. देखें पुल का वीडियो नीचे.
Watch Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में रामेश्वरम द्वीप को रेलमार्ग से जोड़ने वाले नए पंबन पुल का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में नयी रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाई. पवित्र शहर रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला यह इंजीनियरिंग चमत्कार भारत के बढ़ते बुनियादी ढांचे और भक्ति का प्रतीक है. 550 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित इस पुल में 72.5 मीटर का वर्टिकल-लिफ्ट स्पैन है जो जहाजों को गुजरने की अनुमति देने के लिए 17 मीटर ऊपर उठता है. ऐसा भारतीय रेलवे ने पहली बार किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने रामेश्वरम और चेन्नई के बीच एक नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई और 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली प्रमुख सड़क और रेल परियोजनाओं का शुभारंभ किया.
A bridge that connects with the Tamil culture & heritage…
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) April 5, 2025
PM @narendramodi Ji will inaugurate the landmark new Pamban Bridge today.
📍Rameswaram, Tamil Nadu pic.twitter.com/1hgYbkXuDf
रेलवे ने जारी किया वीडियो
इससे पहले भारतीय रेलवे ने नये पंबन पुल का एक वीडियो जारी किया. रेल मंत्रालय ने कहा, “पंबन पुल विरासत और नयी टेक्नोलॉजी को दर्शाता है. इस राम नवमी पर भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल का उद्घाटन होने जा रहा है.” इस पुल को 550 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है. एक विज्ञप्ति में कहा गया था कि मोदी करीब पौने एक बजे (12 : 45 बजे) रामेश्वरम स्थित प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा के लिए जाएंगे. बाद में करीब डेढ़ बजे तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: फर्जी डॉक्टर का ‘खूनी खेल’, कार्डियोलॉजिस्ट बन 7 मरीजों की ले ली जान, मची खलबली
नेशनल हाईवे का शिलान्यास
इन परियोजनाओं में नेशनल हाईवे-40 के 28 किलोमीटर लंबे वालाजापेट-रानीपेट खंड को चार लेन का बनाने के कार्य का शिलान्यास और नेशनल हाईवे-332 के 29 किलोमीटर लंबे विलुप्पुरम-पुदुचेरी खंड को चार लेन का बनाने का काम, नेशनल हाईवे-32 का 57 किलोमीटर लंबा पूंडियनकुप्पम-सत्तनाथपुरम खंड और नेशनल हाईवे-36 का 48 किलोमीटर लंबा चोलापुरम-तंजावुर खंड शामिल हैं. इस पुल का बहुत गहरा सांस्कृतिक महत्व है. रामायण के अनुसार, राम सेतु का निर्माण रामेश्वरम के पास धनुषकोडी से शुरू हुआ था. नए पंबन पुल का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा किया गया, जो रेलवे मंत्रालय के तहत काम करने वाला एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है.
#WATCH | PM @narendramodi inaugurates the New Pamban Rail Bridge in Rameswaram
— DD News (@DDNewslive) April 6, 2025
Connecting the sacred town of Rameswaram to the mainland, this engineering marvel is a symbol of India’s growing infrastructure power and devotion. With a cost of over ₹550 crore, the bridge… pic.twitter.com/IVdY9sgV6k
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










