Viral Video : दरवाजा खोलते ही सामने आ गया बाघ, महिला ने डरकर उठाया ये कदम

बाघ दरवाजे के पीछे
Viral Video : वाइल्ड लाइफ से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि महिला के सामने अचानक बाघ आ जाता है. देंखें उसके बाद महिला ने क्या किया?
Viral Video : वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर अकसर वायरल होते हैं. एक नया वीडियो सामने आया है जो निश्चित रूप से आपको चौंका देगा. जी हां…एक्स अकाउंट ‘नेचर इज अमेजिंग’ द्वारा यह वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एक महिला चाबी से दरवाजा खोलते हुए नजर आ रही है. जैसे ही दरवाजा खुलता है, एक बड़ा बाघ उसके सामने आ जाता है. ऐसा लगता है कि बाघ को देखकर वो डर जाती है और दरवाजा बंद कर देती है. वीडियो 13 सेकंड का है जिसे यूजर काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो में कैप्शन दिया गया है-कल्पना कीजिए कि आप अपना दरवाजा खोलते हैं और यह देखते हैं…. आप क्या करेंगे? देखें वीडियो
Imagine you open your door and you see this… What would you do?😳 pic.twitter.com/Ymw14Ux4SR
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) January 30, 2025
29 मिलियन यूजर अबतक देख चुके हैं वीडियो को
वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से, क्लिप को 29 मिलियन बार देखा जा चुका है. वीडियो पर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ यूजर ने अनुमान लगाया कि बाघ जरूर पालतू होगा. जबकि एक यूजर ने लिखा- बाघ मुझे पालतू जानवर जैसा नहीं लगता! यह जंगली है.
ये भी पढ़ें : Viral Video: पत्नी के मेकअप के लिए खड़ा रहा युवक, खूब हो रही तारीफ देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










