Viral Video: तरबूज देख ललचाई बेबी हाथी, फिर दुकानदार ने जो किया वो जीत लेगा दिल

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि बेबी हाथी तरबूज देखकर खुद को रोक नहीं पाया. वो दुकान की ओर जैसे खिंचा चला गया. बेबी हाथी को देखकर महिला ने तरबूज काटकर उसे खिलाया, इसी दौरान बेबी हाथी की मां भी वहां आ गई…

विज्ञापन

Viral Video: भूख सभी को लगती है… फिर वो इंसान हो या जानवर. ऐसे में पेट खाली हो और सामने पसंदीदा चीज दिख जाए तो क्या कहने. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि महावत के साथ एक हाथी और उसका बच्चा जा रहे हैं. अचानक से बेबी हाथी को एक दुकान में तरबूज दिख जाता है. गर्मी का दिन, प्यास और भूख में तरबूज दिखा तो बेबी हाथी का बच्चा शायद खुद को रोक नहीं पाया. बेबी हाथी अनायास ही सड़क से मुड़कर तरबूज वाले के पास जा पहुंचा.

फल वाली महिला ने दिखाई दरियादिली

वीडियो में दिख रहा है कि बेबी हाथी तरबूज देखकर खुद को रोक नहीं पाया. वो दुकान की ओर जैसे खिंचा चला गया. बेबी हाथी को देखकर महिला ने तरबूज काटकर उसे खिलाया, इसी दौरान बेबी हाथी की मां भी वहां आ गई, महिला ने उसे भी तरबूज खिलाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. यूजर्स ने महिला की दरियादिली की जमकर सराहना की है. साथ ही बेबी हाथी के क्यूटनेस की भी जमकर प्रशंसा हो रही है. सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने वीडियो देखकर इसे सराहा है.

दिल को छू लेने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे अब तक 30 लाख लोगों ने देख लिया है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को लोगों ने जमकर लाइक और शेयर किया है. इसके कैप्शन पर लिखा है ‘बेबी हाथी तरबूज मांग रहा है.’

कई यूजर्स ने किया कमेंट

इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा ‘यह बहुत अच्छा है.’ कुछ यूजर्स ने वीडियो को अमेजिंग कहा है. एक यूजर ने लिखा ‘ऐसा लगता है कि यह तरबूज कहीं से भी पर्याप्त नहीं है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘नन्हा हाथी कितना प्यारा है.’ सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर हजारों कमेंट आ रहे हैं.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola