Viral Video: अरे तू क्या बंदर बनेगा रे! एक आदमी तक नहीं डरा तुमसे, वीडियो देखकर नहीं रोक सकते हंसी

Updated:
विज्ञापन
monkey

monkey

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक बंदर को चेहरा झुकाकर गम मनाते हुए देखा जा सकता है. उसके इस गम का कारण है कि वह एक आदमी तक को डरा नहीं पा रहा है. देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पुल पर खड़ा होकर फोटो खिंचवा रहा होता है. वहीं पास में एक बंदर भी बैठा हुआ रहता है. बंदर की नजर जैसे ही आदमी पर पड़ती है, वह उसके पास दौड़कर उसे डराने के लिए आता है. वह आदमी की शर्ट पकड़कर उसे काटने की एक्टिंग कर डराने की कोशिश करता है.

लेकिन व्यक्ति को कोई फर्क नहीं पड़ता है. उल्टा व्यक्ति उसकी ओर इशारा करते हुए पोज देने लगता है. बंदर एक-दो बार और कोशिश करता है, लेकिन जब उसे एहसास हो जाता है कि व्यक्ति पर कोई असर नहीं हो रहा है, तो वह उसकी ओर निराश नजरों से देखने लगता है. पहले वह अपने चेहरे पर निराशा से हाथ पटकता है. इसके बाद पुल की दीवार पर बने छोटे पिलर पर सिर रखकर मुंह छुपाने लगता है. यह देखकर व्यक्ति हंसते हुए उसके सिर पर हाथ फेरने लगता है, मानो वह उसे हौसला दे रहा हो. उसे कह रहा हो कि थोड़ा और प्रैक्टिस कर लो, फिर तुम डराने में माहिर हो जाओगे. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : गजब का दिमाग! बांध के पीछे चारपाई, करने लगा धान की रोपाई

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola