Viral Video : गजब का दिमाग! बांध के पीछे चारपाई, करने लगा धान की रोपाई

Updated:
विज्ञापन
planting paddy funny video

planting paddy funny video

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. वह खेत में रोपाई करता नजर आ रहा है. लेकिन उसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. देखें आखिर क्या खास है इस वीडियो में.

विज्ञापन

Viral Video : बारिश का मौसम चल रहा है. लगातार बारिश के बाद लोग खेती में लग चुके हैं. किसान अपनी खेतों में धान की रोपाई कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स धान की रोपाई कर रहा है. इस वीडियो को देखकर  लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो में शख्स ऐसा करता नजर आ रहा है कि यूजर रिएक्शन देने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे  हैं. देखें आखिर क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स खेत में है. उसके हाथ में धान का पौधा है. इसकी रोपाई वो कर रहा है. इतना तो सही है लेकिन आगे का दृष्य आपको हंसने पर मजबूर कर देगा. जी हां…शख्स के सिर पर धान लगा है और उसने अपने पीछे चारपाई बांध रखी है. जब वो धान रोपनी से थक जाता है तो बैठ जाता है.

यूजर लगातार कर रहे हैं कमेंट

वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा–गजब का दिमाग लगाया है भाई ने काम के साथ साथ आराम भी. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा–काम करते-करते थक जाएगा तो आराम कहां करेगा इसलिए  देसी जुगाड़ बनाया है बैठने के लिए. एक अन्य यूजर ने लिखा–टैलेंट लोगों की कमी नहीं है देश में.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola