Viral Video: सावन में लगाएं Maths मेहंदी डिजाइन, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Jul 2025 9:06 PM
Maths Mehndi design
Viral Video: सावन के महीने को महिलाएं खास अंदाज में सेलिब्रेट करती हैं. महिलाएं हरी साड़ी और चूड़ियों के साथ हाथों पर मेहंदी भी लगवाती हैं. सबसे अलग दिखना किसको पसंद नहीं है, वैसे में महिलाएं ट्रेंडी डिजाइन बहुत पसंद करती हैं. सावन के महीने में सोशल मीडिया पर कई मेहंदी डिजाइन वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं. इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें अनोखा मेहंदी डिजाइन दिख रहा है. जो काफी यूनिक और स्पेशल है. जब आप देखेंगे, तो हाथों पर लगावाए बिना नहीं रहेंगीं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक यूनिक मेहंदी डिजाइन वायरल हो रहा है. जिसे आपने अब तक नहीं देखा होगा और न ही कभी अपने हाथों पर लगाया होगा.
मैथ्स मेहंदी डिजाइन वायरल
सोशल मीडिया पर इस समय मैथ्स मेहंदी डिजाइन तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक पति अपनी पत्नी की हाथों पर मेहंदी लगाता दिख रहा है. पति देव ने पत्नी की हाथों पर जो मेहंदी डिजाइन लगाया है, वह काफी अनोखा है. हाथों पर मैथ्स के फार्मूले दिख रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं, (a+b)2,
(a–b)2, a2-b2 फार्मूले दिख रहे हैं. पति देव ने आखिर में पत्नी के हाथों पर अपना नाम भी दर्ज कर देता है.
मैथ्स मेहंदी डिजाइन को यूजर खूब कर रहे पसंद
मैथ्स मेहंदी डिजाइन सोशल मीडिया यूजर को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. वीडियो को art_manisha04 नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. जिसमें एक यूजर ने लिखा, “अद्भुत सुंदर जोड़ी.” एक ने लिखा, “लगता है आपका पति मैथ का टीचर है.” एक ने लिखा, “दीदी kaash आपका 10th का exam होता ये formula काम आ jata.” एक ने लिखा, “और करो मैथ टीचर से शादी.” एक ने लिखा, “लगता है, कल मैथ का एग्जाम है, उसी की तैयारी हो रही है.” एक ने लिखा, “ऐसा पति सबको मिले, ताकी पत्नी को मैथ का फार्मूला याद रहे.”
ये भी पढ़ें: ना सोना ना चांदी,अब पहने मोती के पायल,आपके लुक को बनाए खूबसूरत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










