Viral Video: ट्रेन में पर्सनल पंखा लेकर पहुंचा आदमी, यूजर्स बोले– यही है असली टेक्नोलॉजिया !

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: एक वायरल वीडियो में एक यात्री ट्रेन में पर्सनल पंखा लेकर सफर करता दिखा. उसने पंखे को प्लग में लगाकर मस्त हवा ली, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. यूजर्स ने इस देसी जुगाड़ को ‘असली टेक्नोलॉजिया’ कहते हुए खूब सराहा.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसी से लोटपोट भी हो रहे हैं. इस वीडियो में एक यात्री अपने साथ पर्सनल पंखा लेकर ट्रेन में सफर करता दिख रहा है. मजेदार बात ये कि उसने पंखा सिर्फ शो-पीस की तरह नहीं रखा, बल्कि बाकायदा उसे चलाकर खुद मस्त हवा लेता नजर आ रहा है.

ट्रेन में खुद का पंखा लाकर ठंडी हवा का इंतजाम

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि ट्रेन का डिब्बा ठसाठस भरा हुआ है. यात्री खड़े होकर सफर कर रहे हैं, किसी को खिड़की मिली है तो किसी को सीट तक नसीब नहीं. इतने में कैमरा घूमता है और नजर आती है सीट के पास एक बड़ी सी पेडेस्टल फैन (बड़ा घूमने वाला पंखा).

Viral Video: यूजर्स बोले- ‘ये हुई असली टेक्नोलॉजिया’

इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. जहां कई यूजर्स ने इसे ‘देशी टेक्नोलॉजी’ करार दिया, वहीं कुछ ने ‘टेक्नोलॉजिया’ कहकर तारीफ की. दिलचस्प बात ये रही कि वीडियो में कैमरा फोकस तो उस पंखे वाले शख्स पर था, मगर यूजर्स की नजरें उस डिब्बे की ऊपरी लगेज कैरियर पर चली गईं, जहां लोग बैठे और कुछ तो लेट कर सोते नजर आए. लोगों ने कमेंट में लिखा- “भाईसाहब तो हवा के साथ टिकट का पूरा पैसा वसूल कर रहे हैं. एक अन्य यूजर ने कहा- “असली जुगाड़ तो इसे कहते हैं, ट्रेन में भी VIP फीलिंग ले रहे हैं.”

यूजर के कमेन्ट

Also Read: आधा भारत नहीं जानता OYO का फुल फॉर्म! जानिए क्या है OYO का पूरा नाम और इसकी कहानी

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola