Viral Video: बेटे को बोर्ड एग्जाम में चीट कराने का पिता ने निकाला गजब का जुगाड़, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जोर शोर से वायरल हो रहा है. वीडियो में सुरक्षा व्यवस्था की परवाह न करते हुए एक पिता अपने बेटे को चीट कराने की कोशिश कर रहा है. इसके लिए उसने गजब का जुगाड़ भिड़ाया है.
Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे एग्जाम हॉल में पेपर लिख रहे है. एक शख्स डंडे के सहारे चीटिंग कराने की कोशिश कर रहा है. वो कई बार एक कागज के टुकड़े जो जिसमें शायद कुछ प्रश्नों के जवाब लिखे हो, उसे खिड़की के पास बैठे छात्र को देने की कोशिश कर रही है. हालांकि इस बीच सुरक्षा में तैनात जवानों ने उसकी मंशा को फेल कर दिया.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि वो शख्स अपने बच्चों को चीट कराने के लिए बड़ा सा डंडा लेकर उसे खिड़की तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. इस बीच दीवार के दूसरी तरफ से सुरक्षा में तैनात गार्ड उस शख्त को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को 74 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है एसईई बोर्ड परीक्षा में एक पिता अपने बच्चे को चीट कराने में हेल्फ कर रहा है.
कई लोगों ने किया कमेंट
इस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर @gharkekalesh के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को देखकर कई लोगों ने कमेंट किया है. कुछ लोगों ने पिता की तारीफ की है, कुछ ने इसकी निंदा की है. एक यूजर ने लिखा ‘पिता अपने बच्चे के लिए क्या कुछ नहीं करता’. एक यूजर लिखा कि सभी बच्चों के पास ऐसा ही पिता होना चाहिए. वहीं, कई यूजर्स ने इसकी निंदा की है. एक ने लिखा कि ‘जब पिता ही ऐसा है तो बच्चा कैसा होगा’. एक ने लिखा ये कैसा पिता है जो ऐसा कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










