Viral Video: कपड़े फाड़े, बाल नोचे, शादी के समारोह में दूल्हे की प्रेमिका और दुल्हन के बीच झड़प, देखें वीडियो

Viral Video groom ex girlfriend and bride beat each other during wedding
Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हे की प्रेमिका और दुल्हन के बीच मार-पीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि शादी समारोह के बीच दूल्हे की प्रेमिका आती है और दुल्हन को मारना शुरू कर देती है. दुल्हन भी पीछे नहीं हटती है और वह भी उसे खूब पीटती है. देखें वीडियो.
Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना शादी के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं तो कुछ हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला शादी का वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि शादी समारोह के बीच दूल्हे की प्रेमिका आ जाती है और दुल्हन से झगड़ा करने लगती है. दोनों के बीच जुबानी जंग इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि बात हाथापाई पर आ जाती है.
दूल्हे की प्रेमिका दुल्हन को बाल नोच-नोचकर मारती है. दुल्हन भी पीछे नहीं हटती है, वह भी उसका सिर पकड़कर जोर-जोर से थप्पड़ लगाती है. यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहता है. लोग दोनों को एक-दूसरे से दूर करने की कोशिश भी करते हैं पर दोनों के सिर पर मानो खून सवार था, दोनों शांत होने का नाम नहीं लेतीं और एक-दूसरे को खूब कूटती हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है.
यह भी पढ़े:Viral Video: भाई की गई जान तो रुक गई शादी, पुलिस ने उठाई बहन की डोली, देख के आंखों में आएंगे आंसू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










