Viral Video: रील बनाना पड़ा भारी! लड़की के बाल नोच-नोचकर बंदर ने कर दिया बुरा हाल, देखें वीडियो

रील बना रही लड़की के बाल नोंचने लगा बंदर
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रील की दीवानी लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़की घर के छत पर रील बना रही है तभी एक बंदर आ जाता है और लड़की के बालों को पकड़कर खींचने लगता है. आप भी देखिए इस वीडियो को.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की घर की छत पर नीले रंग की जींस और काले रंग का क्रॉप टॉप पहनकर रील बना रही है. तभी छत पर 3 बंदर आ जाते हैं. दो बंदर लड़की से थोड़ी दूरी पर छत की दीवार पर चढ़कर बैठ जाते हैं. वहीं एक बंदर लड़की के लगभग 1 हाथ की दूरी पर बैठता है.
लड़की जब रील बना रही होती है तब वह बंदर उसे एकटक होकर देखता रहता है. पहले तो उसे देखकर लगता है कि शायद उसे लड़की का रील बनाने का अंदाज पसंद आ रहा है जिस कारण से वह बस लड़की को ही देखे जा रहा है, लेकिन यह गलतफहमी उस वक्त दूर हो जाती है जब बंदर लड़की के बालों को खींचने लगता है. वीडियो में लड़की को बंदर को कुछ कहकर जाते हुए देखा जा सकता है, जैसे ही लड़की मुड़ती है बंदर लड़की के बालों को पकड़ लेता है और खींचने लगता है, जिससे लड़की डरकर चिल्लाने लगती है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.
यह भी पढ़े:Viral Video: भोजन के लिए दो कुत्तों में चलता रहा भीषण युद्ध, तीसरे ने चट कर दी थाली, हंसना मना है!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










