Viral Video: सड़क पर नींबू-सिंदूर का टोटका प्रैंक, लोगों का रिएक्शन देख हो जाएंगे लोटपोट

प्रैंक करने की तैयारी करता शख्स, इनसाइट में डर से गाड़ी घुमाते लोग और सिंदूर लगा नींबू, फोटो इंस्टाग्राम
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल वीडियो तहलका मचाते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, वो हंसी और हैरानी का डबल डोज दे रहा है. दो शरारती दोस्तों ने मिलकर ऐसा प्रैंक रचा, जिसने लोगों के अंधविश्वास को उजागर कर दिया और साथ ही हंस-हंसकर पेट पकड़ लेने वाला माहौल बना दिया. इस वायरल वीडियो में सड़क पर बिछा एक सिंदूरी नींबू बन गया सबके डर का सबब. लोगों के रिएक्शन देखकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे.
Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दो बंदे बड़े मजे से प्रैंक की तैयारी करते दिखते हैं. एक दोस्त नींबू पर सिंदूर पोत रहा है, और दूसरा उसे लोगों को दिखा रहा है, मानो कोई जादुई टोटका हो. फिर दोनों सड़क के बीचों-बीच उस सिंदूरी नींबू को रख देते हैं, और शुरू होता है असली तमाशा. वीडियो का अगला हिस्सा लोगों के रिएक्शन का खजाना है, जो आपको हंसते-हंसते लोटपोट कर देगा.
सड़क पर नींबू देख डर गए लोग, रिएक्शन देखकर हंसी नहीं रुकेगी
पहला शख्स सड़क पर चहलकदमी करता आता है, लेकिन जैसे ही उसकी नजर उस सिंदूरी नींबू पर पड़ती है, वो ठिठक जाता है. फिर डरते-डरते किनारे से रास्ता पार करता है, जैसे नींबू कोई बम हो. इसके बाद बाइक वाले, ऑटो वाले, और मिनी ट्रक ड्राइवर एक-एक कर आते हैं, लेकिन कोई भी उस नींबू को लांघने की हिम्मत नहीं जुटा पाता. कुछ लोग तो रास्ता ही बदल लेते हैं, तो कुछ सड़क के किनारे से डरते-डरते निकल जाते हैं. मजेदार मोमेंट तब आता है, जब एक बाइक सवार नींबू देखकर इतना घबरा जाता है कि उसकी गाड़ी डगमगाने लगती है, और वो गिरते-गिरते बचता है. फिर बिना देर किए बाइक मोड़कर दूसरी ओर भाग खड़ा होता है.
अंधविश्वास या हंसी का डोज?
वीडियो न सिर्फ एक मजेदार प्रैंक है, बल्कि अंधविश्वास पर भी करारा तमाचा है. लोग टोटके के डर से सड़क पर रखे एक मामूली नींबू से इतना डर गए कि हंसी छूटना लाजमी है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है, और लोग इसे देखकर न सिर्फ हंस रहे हैं, बल्कि अपने-अपने रिएक्शन भी शेयर कर रहे हैं. babluprajapati1142 नाम के यूजर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ये अच्छा एक्सपेरिमेंट था.” एक अन्य ने लिखा, “नींबू का पावर.” एक ने लिखा, “अपने भारत में सिग्नल की जरूरत ही नहीं पड़ेगी ऐसा नुस्खा है.” एक ने लिखा- “रेड सिग्नल पर नहीं रुकने वाले यहां रुक गए.” एक यूजर ने लिखा- “भाई तेरे को कितने लोगों ने गाली दिया है तू सोच भी नहीं सकता.” एक अन्य ने लिखा – “अंधविश्वास अपनी चरम सीमा पर है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










