Viral Video: देसी जुगाड़ से बना दिया फोल्डेबल फोन, बंदे ने लगाया कमाल का दिमाग, वायरल हो रहा वीडियो

Updated at : 18 Mar 2025 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया में एक देसी जुगाड़ का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस बंदे में साधारण फोन को जुगाड़ भिड़ाकर फोल्डेबल फोन बना दिया. आप भी देखिए इस बंदे के दिमाग का कमाल.

विज्ञापन

Viral Video: देसी जुगाड़ बड़ी चीज है. बड़े-बड़े काम इससे चुटकियों में हो जाते हैं. हमारे देश में ऐसे जुगाड़ु लोगों की कमी नहीं है जो किसी चीज को ऐसे मोडिफाइड कर देते हैं कि देखने वालों की दांतों तले उंगली दब जाए. सोशल मीडिया में एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ने अपना टैलेंट दिखाते हुए तीन अलग-अलग फोन को आपस में जोड़कर फोल्डेबल फोन बना दिया.

खिड़की-दरवाजे के कब्जे से लगाया जुगाड़

इस बंदे ने फोन को फोल्डेबल बनाने के लिए खिड़की-दरवाजे में लगने वाले कब्जे का इस्तेमाल किया. इससे पहले शायद ही किसी ने ऐसा देसी जुगाड़ लगाकर फोन को फोल्डेबल बनाया हो. जिसने भी इसे देखा देखकर दंग रह गया. सोशल मीडिया पर यह देसी जुगाड़ का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. लोगों ने इसे काफी पसंद किया. कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी.

कई लोगों ने किया कमेंट

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में cortekenterprises से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को कई लोग देख चुके हैं. कई यूजर्स ने इसपर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘जुगारू भारत है या कुछ भी हो सकता है भारत जुगाड़ में नंबर-1है’. एक यूजर ने लिखा कि ये हमारा विकसित भारत है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola