ePaper

मछली ने मगरमच्छ को मौत के घाट उतारा, देखें वीडियो 

Updated at : 16 Jan 2025 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
Electric eel fish kill crocodile

Electric eel fish kill crocodile

Viral Video: आइए जानते हैं कैसे एक मछली ने मगमच्छ को मौत के घाट उतार दिया.

विज्ञापन

Viral Video: क्या आपने कभी ऐसी मछली देखी है जो करंट पैदा करती हो? इलेक्ट्रिक ईल, जिसे कैटफिश के परिवार का हिस्सा माना जाता है, एक ऐसी मछली है जो एक बार में 600 वॉट तक करंट उत्पन्न कर सकती है. यह करंट इतना शक्तिशाली होता है कि इससे बड़े जानवरों को भी गिराया जा सकता है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक ईल ने मगरमच्छ को मौत के घाट उतार दिया.

वीडियो में दिखाया गया है कि एक नदी के किनारे इलेक्ट्रिक ईल तैर रही थी, तभी एक मगरमच्छ ने उसे शिकार बनाने की कोशिश की. जैसे ही मगरमच्छ ने ईल पर हमला किया, ईल ने अपने अंदर जबरदस्त करंट पैदा किया. यह करंट मगरमच्छ के लिए जानलेवा साबित हुआ. करंट लगते ही मगरमच्छ तड़पने लगा और अंत में उसकी मौत हो गई. यह घटना साबित करती है कि कभी भी किसी दुश्मन को कमजोर समझने की गलती नहीं करनी चाहिए, खासकर जब वह इलेक्ट्रिक ईल जैसी खतरनाक मछली हो.

इसे भी पढ़ें: जेबरा ने पकड़ा मगरमच्छ का मुंह और जोर से काटा, देखें वीडियो

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola