कमजोर दिल वाले इस वीडियो को न देखें! लोमड़ी को आकाश में ले उड़ा बाज, ताकत देख आंखों पर नहीं होगा यकीन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Aug 2025 8:42 PM
Viral Video : लोमड़ी का बाज ने किया शिकार
Viral Video: सोशल मीडिया के इस जमाने में जानवरों के ऐसे कई हैरतअंगेज कारनामे वायरल वीडियो के रूप में सामने आते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बाज अपनी ताकतवर पंजों में लोमड़ी को दबोचकर आकाश में उड़ गया है. यह दृश्य इतना रोमांचक और अविश्वसनीय है कि इसे देखने वाले लोग दंग रह गए हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बाज की बेमिसाल ताकत की सराहना किया है.
Viral Video: शेर अगर जंगल का राजा है तो बाज आसमान का उम्दा शिकारी, जिसके पंजे में आने के बाद शिकार छूट नहीं सकता. बेमिसाल ताकत, गजब की उड़ने की क्षमता की बदौलत बाज आकार में अपने से बड़े जानवरों का भी बड़ी आसानी से शिकार कर लेता है. इंटरनेट पर इस वीडियो ने तहलका मचा दिया है. बाज की बेमिसाल ताकत देख कई यूजर्स भी चौंक गए हैं. सबसे बड़ी बात की जब बाज लोमड़ी का शिकार कर रहा था उस समय काफी तेज हवा चल रही है. ऐसे में एक भारी भरकम जानवर को उठा कर हवा में उड़ना काफी मुश्किल होता है. लेकिन बाज को आसमान का राजा ऐसे ही नहीं कहा जाता. अपनी तेज नजर, ताकतवर पंखों और शिकार करने की अद्भुत क्षमता के कारण बाज हर बार ऐसे ही बाजी मार लेता है.
The strength of this Golden Eagle carrying Fox in heavy wind. pic.twitter.com/H0QrrCHvCM
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) August 19, 2025
लोमड़ी ने बाज ने धर दबोचा
बाज के शिकार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक वीडियो को 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में पहाड़ों से घिरे एक जंगल का दृश्य दिखाई देता है. वीडियो में बाज के पंजों के नीचे एक लोमड़ी है. देखते ही देखते बाज अपने मजबूत पंजों में लोमड़ी को दबोचकर उसे हवा में उठा लेता है. लोमड़ी बाज के चंगुल से छूटने की कोशिश करती भी नजर आ रही है. लेकिन बाज की पकड़ से वो आजाद नहीं हो पाती.
कई यूजर्स ने की बाज की तारीफ
बाज के शिकार करने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को हैरान कर दिया है. लोग इस रोमांचक दृश्य को बारंबार देख रहे हैं. कई यूजर्स ने तो वीडियो को शेयर भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘मुझे लगता है कि मैं इस बात से अधिक प्रभावित हूं कि एक बाज एक लोमड़ी को मार सकता है!’ वहीं एक और यूजर्स ने लिखा ‘जिस तरह शेर जंगल का राजा है उसी तरह बाज पक्षियों का राजा है. एक और यूजर ने लिखा ‘चील शक्ति का शिखर है.’ कई यूजर्स ने इमोजी लगातार भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ यूजर्स ने आश्चर्य वाला इमोजी भी लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










