Viral Video: पड़ोसी तेरी खैर नहीं… बेटी के पास होने पर मां ने ढोल बजाकर चिढ़ाया

Updated:
विज्ञापन
Viral Video daughter pass exam mother play drum outside neighbor house who mock her for falling

Viral Video daughter pass exam mother play drum outside neighbor house who mock her for falling

Viral Video: सोशल मीडिया पर अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक मां डोलक लेकर पड़ोसी के घर के बाहर खड़ी है. वह जोर-जोर से डोलक बजाकर अपनी बेटी की परीक्षा में पास होने की खबर उस पड़ोसी को देती है, जो उसकी बेटी को परीक्षा में फेल होने के लिए ताना दिया करती थी. देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला मोहल्ले में घूम-घूमकर डोल बजा रही है और अपनी बेटी की तारीफ कर रही है. जब आपको महिला की खुशी का कारण पता चलेगा, तो आप हैरान रह जाएंगे.

दरअसल, महिला की बेटी लगातार 3 साल से परीक्षा में फेल हो रही थी, जिसके कारण उसकी बेटी को पड़ोसी ताना दिया करते थे. मां चाहकर भी उस समय उनसे ज्यादा कुछ कह नहीं पाती थी. लेकिन जब आखिरकार तीन साल के इंतजार के बाद बेटी परीक्षा में पास हुई, तो मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वह दौड़कर घर से डोल लेने गई और अपनी उस पड़ोसी के घर के बाहर जाकर बजाने लगी, जो उसकी बेटी की असफलता पर ताना दिया करती थी. महिला के चेहरे पर खुशी साफ-साफ देखी जा सकती है. वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़की हंसते हुए बार-बार अपनी मां को घर के अंदर चलने को कह रही है. लेकिन मां मानने का नाम नहीं लेती है. वह कहती है, “मेरी बेटी ने कर दिखाया. मेरी बेटी एक दिन बहुत आगे जाएगी और इसी तरह हमारा नाम रोशन करेगी.” महिला के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्यार मिल रहा है.

यह भी पढ़े: Viral Video: एयरपोर्ट पर आकर भी फ्लाइट में नहीं चढ़ सका कंगारू, स्टाफ को टिकट दिखाते हुए वीडियो वायरल

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola