Viral Video: एयरपोर्ट पर आकर भी फ्लाइट में नहीं चढ़ सका कंगारू, स्टाफ को टिकट दिखाते हुए वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
angaroo hold boarding pass stand in airport
angaroo hold boarding pass stand in airport

Viral Video: एक कंगारू अपने मालिक के साथ एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास लेकर फ्लाइट में जाने के लिए खड़ा रहता है. लेकिन उसे रास्ते पर ही रोक लिया जाता है. जिसके बाद कंगारू का महिला से इशारों में उसे जाने देने की अपील करते हुए वीडियो सामने आया है. देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला और एयरपोर्ट की महिला स्टाफ के बीच विवाद चल रहा है. उसके पास में एक कंगारू खड़ा है. उसके हाथों में प्लेन का बोर्डिंग पास है. बताया जा रहा है कि महिला अपने पालतू कंगारू के साथ एयरपोर्ट फ्लाइट में सफर करने आई थी. महिला ने कंगारू के लिए टिकट भी खरीदा था. लेकिन जब प्लेन में बोर्डिंग करने का समय आया तो महिला और उनके कंगारू को रोक दिया गया. उनसे कहा गया कि वह कंगारू के साथ प्लेन में सफर नहीं कर सकती हैं.

महिला उनसे कहती हैं कि हमारे पास टिकट है लेकिन फिर भी एयरपोर्ट की महिला कर्मचारी उन्हें जाने नहीं देती हैं. जिसके बाद दोनों के बीच बहस छिड़ जाती है. इस बीच कंगारू कोने में खड़ा होकर महिला की तरफ मासूमियत से देखता रहता है. वह एक बार टिकट देखता है और एक बार महिला को मानो वह उनसे इशारों में कहने की कोशिश कर रहा हो कि ‘मुझे जाने दीजिए मेरे पास टिकट है’. लेकिन इसके बावजूद वह नहीं मानती हैं और उसे नहीं जाने देती हैं. सोशल मीडिया पर कंगारू को ढेर सारा प्यार मिल रहा है.

हालांकि, आपको बता दें कि यह वीडियो पूरी तरह से सही नहीं है. दावा किया जा रहा है कि कंगारू को वीडियो में एआई की मदद से डाला गया है. यहां केवल महिला और एयरपोर्ट कर्मी के बीच विवाद हो रहा था.

यह भी पढ़े: Viral Video: चांदी का कंगन नहीं मिला तो बेटा लेट गया मां की चिता पर, कहा ‘नहीं होने दूंगा अंतिम संस्कार’

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola