अपने घर पर होगे तुम किंग कोबरा, मेरे लिए तो बच्चे हो! गाय का सांप के लिए यूं छलका प्यार

Published by : Neha Kumari Updated At : 23 Jul 2025 3:09 PM

विज्ञापन

COW AND SNAKE

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक गाय को सांप को अपने बच्चे की तरह जीभ से चाटकर सहलाते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो लगातार लोगों के दिलों को छू रहा है. देखिए इस अनोखे वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सांप को देखकर आमतौर पर जहां इंसान हो या जानवर दूरी बना लेते हैं. वहीं एक गाय का वीडियो सामने आया है जिसमें वह सांप को बेहद प्यार से सहलाते हुए उससे अपने अंदाज में बातचीत करने की कोशिश कर रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाय और एक कोबरा खेत में खड़े हैं और एक-दूसरे की ओर एकटक देख रहे हैं. देखते ही देखते गाय प्यार से सांप को जीभ से चाट कर ठीक उसी तरह सहलाती है जैसे आमतौर पर वह अपने बच्चे को सहलाती है. 

सांप गाय के प्यार जताने के इस अनोखे तरीके को देखकर थोड़ा सा झिझक जाता है और पीछे हटने लगता है. लेकिन गाय मानने का नाम नहीं लेती है. वह बार-बार सांप के पास जाती है और उसे सहलाती है. शायद यह सांप के लिए पहली बार होगा जब उसे इस तरह से कोई प्यार जता रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स को गाय और कोबरा सांप का यह अनोखा वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral video: बिल्ली को गले लगाकर सुलाती नजर आई बाघिन, मां की ममता देख लोग हुए भावुक

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola