Viral Video: बिल्ली ने चूहे को बनाया अपना तकिया, वीडियो देखकर नहीं रुक रही हंसी

Updated:
विज्ञापन
cat and rat

cat and rat

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक बिल्ली चूहे को तकिया बनाकर उसके ऊपर सो रही है. बिल्ली को इस तरह सोया देख लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. जहां एक तरफ चूहा देखते ही बिल्ली उसको शिकार बनाने के लिए उसके पीछे पड़ जाती है, वहीं एक ये बिल्ली है जिसने चूहे को अपना तकिया बना लिया है. देखिए इस अनोखे वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: चूहे और बिल्ली की दुश्मनी की कहानी अपने बचपन में कभी न कभी तो सुनी ही होगी या कार्टूनों में देखी होगी. आमतौर पर बिल्लियों की नजर जैसे ही चूहों पर पड़ती है, वे उनको शिकार बनाने के लिए उनके पीछे पड़ जाते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में चूहे को देखने के बाद बिल्ली जो करती है, इसके बारे में शायद ही किसी ने कभी सोचा होगा.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दिन का समय है. बिल्ली जमीन पर सो रही है. लेकिन वह अकेली नहीं है, उसके सिर के नीचे एक चूहा है, जिस पर बिल्ली ने सिर ऐसे रखा है मानो वह कोई आरामदायक तकिया हो. वहीं बिल्ली के बोझ तले दबा चूहा बस इसी फिराक में है कि कब उससे मौका मिले और वह भाग जाए. वह चारों ओर बार-बार सिर घुमा-घुमा कर भागने का रास्ता देखता रहता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक हजारों लोगों ने देखा है और लाइक किया है.

यह भी पढ़े: Viral video: बिल्ली को गले लगाकर सुलाती नजर आई बाघिन, मां की ममता देख लोग हुए भावुक

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola