Viral Video: मुर्गियों ने किया हमला तो दुम दबाकर भागी बिल्ली, वीडियो देख आ जाएगी हंसी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Aug 2025 10:35 PM

विज्ञापन

Viral Video: मुर्गियों ने सिखाया बिल्ली को सबक

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बिल्ली मुर्गी को अपना शिकार बनाने की कोशिश करती है, लेकिन इस बीच दूसरी मुर्गी ने बिल्ली पर हमला बोल कर उसे बचा लिया. इसके बाद बिल्ली जब दूसरी मुर्गी को दबोचती है तो पहली वाली मुर्गी ने बिल्ली पर हमला बोल दिया. इसके बाद तो बिल्ली वहां से दुम दबाकर भाग गई.

विज्ञापन

Viral Video: दो मुर्गियों ने न सिर्फ बिल्ली से अपनी जान की रक्षा की बल्कि उसे भागने पर भी विवश कर दिया. अब इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि एक बिल्ली झपट कर एक मुर्गी को दबोच लेती है. इससे पहले कि वो उसका काम तमाम कर पाती उसकी सहेली मुर्गी ने बिल्ली पर हमला बोल दिया. बिल्ली ने थोड़ी देर मुर्गी को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन दोनों मुर्गियों की कुशल नीति ने उसे चित्त कर दिया. आखिरकार बिल्ली को वहां से दुम दबाकर भाग खड़ी हुई. यह दृश्य इतना मजेदार और अनोखा है कि इसे देखने वाले लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. वहीं लोग मुर्गियों के साहस और एकता की तारीफ भी कर रहे हैं. वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है.इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया है. लोगों ने वीडियो को काफी पसंद किया है.

मुर्गियों ने दिखाया साहस और एकता

वीडियो की शुरुआत में एक कच्ची सड़क का सीन दिख रहा है. जहां एक काले रंग की बिल्ली झपट कर एक मुर्गी को दबोच लेती है. बिल्ली उस असहाय बिल्ली को मार पाती उससे पहले उसके बगल में खड़ी एक और मुर्गी ने बिल्ली पर अपने चोंच से हमला कर दिया. दोनों मुर्गियों ने एक के बाद एक कर बिल्ली पर हमला जारी रखा. इसके बाद बिल्ली अपना शिकार बदलती है और दूसरी बिल्ली को दबोच लेती है. इसपर पहली वाली मुर्गी ने बिल्ली पर हमला बोल दिया. अपने पंख फड़फड़ाते हुए और चोंच से वार करते हुए मुर्गियों ने बिल्ली को चारों खाने चित्त कर दिया. बेचारी बिल्ली, जो शिकारी बनने की सोच रही थी, हड़बड़ा गई और दुम दबाकर तेजी से भाग निकली. मुर्गियों के साहस और एकता को देखकर कई यूजर्स तारीफ करते नहीं थक रहे.

वीडियो का लिंक

वायरल हो रहा वीडियो

मुर्गियों को कमजोर और डरपोक माना जाता है, लेकिन इस वीडियो ने पूरी सोच बदल दी है. दोनों बिल्लियों ने मिलकर बिल्ली की खाट खड़ी कर दी. दोनों का साहस देखने लायक है. जानकारों की राय है कि खुद पर या अपने समूह पर या फिर अपने बच्चों पर हमला होता देख मुर्गियां आक्रामक हो जाती हैं. इस बिल्ली ने जब शिकार के इरादे से मुर्गियों पर हमला बोला तो दोनों ने एक होकर बड़ी आसानी से उसे खदेड़ दिया. वीडियो में बिल्ली की दौड़ती हुई तस्वीर और मुर्गियों का विजयी अंदाज देख यूजर्स काफी खुश हैं. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है मुर्गियों की एकजुटता.

लोगों ने किया कमेंट

वीडियो को देखकर कई लोगों ने कमेंट किया है. कुछ यूजर्स ने बिल्ली को टारगेट करते हुए लिखा ‘आज चिकन डिनर नहीं होगा किटी.’ एक यूजर ने लिखा ‘साहसी मुर्गियां.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘वहां मुर्गा नहीं था नहीं तो वो बिल्ली को और कड़ा मुकाबला देता.’एक और यूजर ने लिखा ‘मेरा अनुमान है कि एक मुर्गी एक डरपोक बिल्ली से अधिक बहादुर है.’ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोगों ने हंसी वाला इमोजी शेयर किया है. तनाव भरी जिंदगी में हंसाने वाला वीडियो टेंशन से एक अच्छा ब्रेक है.

Also Read: Viral Video: ये सांप नहीं छछूंदरों की टोली है, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola