Viral Video: बिल्लियों का महासंग्राम, कार से टक्कर के बाद भी नहीं रुका झगड़ा

Updated:
विज्ञापन
cat Fight on street

बीच सड़क बिल्लियों में भीषण जंग

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता है, लेकिन इस बार जो वीडियो ने तहलका मचा रखा है, वो है दो बिल्लियों का महासंग्राम. जी हां, एक लाल और एक काली बिल्ली के बीच की ये जंग इतनी जबरदस्त है कि इसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं, और हर कोई इस ‘बिल्ली युद्ध’ पर अपनी राय दे रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: वायरल वीडियो में सीन कुछ यूं है- लाल और काली बिल्ली एक-दूसरे से ऐसे भिड़ रही हैं, मानो कोई कुश्ती का शो चल रहा हो. दोनों सड़क के बीचों-बीच पहुंचकर एक-दूसरे को रेसलरों की तरह उठा-उठाकर पटक रही हैं. सड़क व्यस्त है, गाड़ियां आ-जा रही हैं, लेकिन इन बिल्लियों को कौन समझाए? तभी एक कार तेजी से आती है, और दोनों बिल्लियां उससे टकरा जाती हैं. एक पल को दिल धक करता है, लगता है बिल्लियां कार के नीचे आ गईं. लेकिन नहीं, ये तो बिल्लियों का एक्शन मोड है. कार गुजरती है, और ये दोनों फिर से सड़क किनारे पहुंचकर अपनी जंग जारी रखती हैं.

महासंग्राम का अंत होता नजर नहीं आ रहा

लड़ाई का जोश इतना है कि बिल्लियां थमने का नाम ही नहीं ले रही. लाल बिल्ली काली को पटकती है, काली बिल्ली लाल को लपेटती है. मानो दोनों ने WWE के स्टार रेसलरों से ट्रेनिंग ली हो. तभी सड़क पर एक और कार आती है, लेकिन इस बार कार चालक को दूर से ही इन रेसलर बिल्लियों का अंदाजा हो जाता है. वो चतुराई से गाड़ी किनारे से निकाल लेता है. इधर बिल्लियां बिना रुके अपनी जंग-ए-मैदान में जुटी रहती हैं.

वीडियो में आ रहे मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बिल्ली युद्ध वाले वीडियो को @german5206 नाम के यूजर ने अपने पेज पर शेयर किया है. लोग बिल्लियों के बीच जारी जंग को देखकर मजे ले रहे हैं. यूजर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola