Viral Video: लड़ रहे थे दो सांप, तीसरे ने मार दी एंट्री, तीनों में छिड़ गई भयंकर जंग, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video Snake Fight
Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बीच सड़क पर तीन सांप आपस में भिड़े हुए हैं. दो सांपों में भयंकर टक्कर हो रही है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए कोई नहीं जानता. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि तीन सांप आपस में गुंथे हुए है. तीनों में वर्चस्व की जंग हो रही है, या कुछ और चल रहा है, यह लोगों के लिए अजरज का विषय बना हुआ है. लेकिन, बीच सड़क पर तीन सांपों को ऐसे देखकर कई लोग चौंक गए. सोशल मीडिया पर इसपर खूब कमेंट आ रहे हैं.
रोड़ में ही भिड़ गए तीन कोबरा
सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि बीच सड़क पर तीन सांपों में एक दूसरे से गुंथे हुए हैं. तीन एक दूसरे को हराने में लगे है. तीनों सांप आपस में रस्सी की तरह गूंथ गए हैं. एक दूसरे का सिर को जमीन पर गिराने की होड़ चल रही है. तीनों काफी खतरनाक सांप हैं. कई यूजर्स का कहना है कि यह जंग मादा सांप के लिए हो रही है.
एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं तीनों सांप
तीनों सांपों में से दो के बीच जबरदस्त लड़ाई छिड़ी हुई है. दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. काफी देर से दोनों सांप भिड़े हुए हैं. हालांकि बाद में तीसरा सांप भी इस जंग में शामिल हो जाता है. देखते ही देखते तीनों आपस में गुंथे नजर आते हैं. इस लड़ाई में कोई भी सांप एक दूसरे को काट नहीं रहा है. तीनों के बीच में एक तरह की प्रतिस्पर्धा चल रही है.
वर्चस्व की लड़ाई या मादा के लिए जंग
सांपों की यह प्रवृत्ति होती है. उनमें इलाके के वर्चस्व के लिए या मादा सांप के लिए इसी तरह की जंग होती है. ऐसी लड़ाई में जिसका सिर जमीन में झुक जाता है वो हारा हुआ माना जाता है. जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें भी ऐसा ही कुछ लग रहा है. सोशल मीडिया पर इन सांपों को देखकर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर सांपों की लड़ाई वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE की आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.
यूजर्स ने किए कमेंट
कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा है कि आखिर चल क्या रहा है. एक यूजर ने लिखा की मादा सांप के लिए तीनों कोबरा में लड़ाई चल रही है. एक अन्य यूजर ने लिखा की सांपों की डांस पार्टी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










