Viral Video: 4 शेरों ने घेरा, चारों से भिड़ गया अकेला मगरमच्छ, वायरल हो रहा वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Aug 2025 4:49 PM
Viral Video: 4 शेरों से भिड़ गया मगरमच्छ
Viral Video: कुदरत का एक नियम है कि जब किसी पर संकट आता है तो वो ज्यादा आक्रामक हो जाता है. फिर वो अपने से ज्यादा ताकतवर और संख्या में ज्यादा प्रतिद्वंद्वियों से भी भिड़ जाता है. ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Viral Video: 4 शेर, एक मगरमच्छ और जोरदार लड़ाई. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि चार शेरों में एक मगरमच्छ को घेर लिया है. लेकिन, मगरमच्छ भी कम नहीं था वो अकेला उनसे डटकर भिड़ गया. यह नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया. मगरमच्छ पानी से निकलकर जमीन पर चिल करने आया था लेकिन वो शेरों के चंगुल में फंस गया. देखते ही देखते चारों शेरों ने उसे घेर लिया. आगे पीछे और दाएं बाएं से शेरों ने मगर पर हमला करना शुरू कर दिया. मगरमच्छ भी अपना मुंह खोले शेरों को जवाब देता रहा.
शेरों के चंगुल में फंसा मगरमच्छ
मगरमच्छ को घेरे खड़े शेरों का इरादा साफ है, उसे अपना भोजन बनाना. वीडियो में दिख रहा है कि एक शेर आगे आकर मगरमच्छ की पूंछ पर झपट्टा मारता है. उसी समय अन्य शिकारी किनारे से हमला बोलते हैं. मगरमच्छ भी पूरी ताकत से शेरों के हमले का जवाब देने की कोशिश करता है. वह अपने मजबूत जबड़े खोलकर शेरों की ओर लपकता है. वीडियो देखने से लग रहा है कि यह मगरमच्छ बहुत बड़ा नहीं है. गलती से शेरों के चंगुल में फंस गया. इसी दौरान एक शेर मगरमच्छ की गर्दन पर हमला करता है और उसे गर्दन से पकड़कर हवा में उठा लेता है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया Instagram पर @latestkruger की आईडी से पोस्ट किया गया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है कि चार शेर जिंदा मगरमच्छ को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं! भारी भोजन के बाद पानी पीने जाते समय, इस युवा नर शेर के पास अभी भी मिठाई खाने की जगह थी, तभी उसकी नजर एक भटकते हुए मगरमच्छ पर पड़ी. इसके तुरंत बाद, बाकी शेर भी शामिल हो गए, और उन्होंने मिलकर मगरमच्छ को अलग करने की कोशिश की.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 17 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. सैकड़ों यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘प्रकृति अपने अस्तित्व के लिए जो कुछ भी करती है, उसमें कोई दुख की बात नहीं है. अगर वे शेर पानी में होते, तो वे शिकार बन जाते. यही संतुलन बनाए रखता है. कुछ यूजर्स ने इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया जताई है.
Also Read: Viral Video: कछुए को आम तोड़ता देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










