Viral Video: दुकान में घुस गया हाथी, केला, चावल और सैंडविच की उड़ाने लगा दावत, वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी 

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video: दुकान में घुस हाथी ने चट कर दिया चावल, केला और सैंडविच

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में एक हाथी ग्रोसरी स्टोर के अंदर घुसा हुआ नजर आ रहा है. वो ग्रोसरी स्टोर में रखे सामानों को भी खा रहा है. हाथी को देखकर स्टोर के अंदर मौजूद लोग एक कोने में खड़े हो गए, और हाथी मजे से केले, सैंडविच और चावल की दावत उड़ाने लगा.

विज्ञापन

Viral Video: हाथी जंगल के सबसे शानदार जानवरों में से एक हैं. इसकी राजसी ठाठ और जीने का अंदाज बेमिसाल है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन, यह वीडियो जंगल का नहीं हैं. बल्कि शहर का है जहां मस्तमौला हाथी एक ग्रोसरी स्टोर में घुस गया है. हाथी सिर्फ ग्रोसरी स्टोर में घुसा नहीं वहां घुसकर वो सैंडविच, चावल और केले की दावत भी उड़ाने लगा. यह घटना इतनी मजेदार और अनोखी है कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो ने यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी. वीडियो थाईलैंड का है, जहां एक हाथी अपनी भूख मिटाने के लिए एक ग्रोसरी स्टोर में घुस गया. हाथी भूखा था इसलिए वहां रखे खाने के सामानों को चट करने लगा. हाथी को देखकर ग्रोसरी स्टोर में अफरा-तफरी मच गई. लेकिन, इससे बेखबर हाथी मजे में खाना खाने में व्यस्त था. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. यह मजेदार वीडियो तेजी से इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ग्रोसरी स्टोर में दावत उड़ाने लगा हाथी

 सुबह के समय जब दुकान मालिक अपना स्टोर खोल सामानों को अरेंज करने में लगा था. तभी यह विशालकाय मेहमान अचानक दुकान में दाखिल हो गया. इस भारी भरकम मेहमान को देखकर दुकान में अन्य ग्राहक भाग खड़े हुए. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि हाथी ने बिना किसी हड़बड़ी के शेल्फ से चावल, सैंडविच और कुछ केले उठाए और बड़े मजे से खाने लगा. दुकान मालिक और नेशनल पार्क के कर्मचारी उसे भगाने की कोशिश करते दिखे, लेकिन हाथी इसकी परवाह  करते हुए मजे से खाता रहा. सबसे मजेदार बात यह दिखी कि हाथी ने दुकान से निकलते वक्त अपनी सूंड में एक और पैकेट दबा लिया. इस पूरे घटनाक्रम में हाथी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, सिर्फ कुछ चीजें खाईं.

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोगों ने इसे काफी पसंद किया है. कई लोगों ने हंसते-हंसते इसे शेयर भी किया है.  कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा कि हाथी ने स्टोर का अच्छा खासा बिल बना दिया, लेकिन भुगतान नहीं किया. एक यूजर्स ने लिखा आखिर हाथी को दुकान का पता किसने बताया. एक और यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि सामानों का इंश्योरेंस था या नहीं. दरअसल इंसानों के बढ़ते प्रभाव के कारण जंगल सिमट रहे हैं .इस कारण जंगली जानवर कभी-कभी शहर की ओर आ जाते हैं. इस कारण इंसानों के साथ हाथी का टकराव के भी मामले सामने आने लगे हैं.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola