Video Viral: गन्ना जूस निकालने वाली मशीन में फंस गए महिला के बाल, काटनी पड़ी बिजली, वायरल हो रहा वीडियो

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Video Viral

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला के बाल गन्ने का जूस निकालने वाली मशीन में फंस गए है.

विज्ञापन

Video Viral: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि गन्ने का जूस निकालने वाली मशीन में एह महिला का बाल फंस गया. मशीन में बाल इस तरह उलझ गया कि काफी कोशिश के बाद भी नहीं निकल पा रहा था. हालांकि स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली काट दी. इसके बाद काफी कोशिश के बाद महिला के बालों को मशीन से निकाला जा सका. इस दौरान महिला को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

मुश्किल से निकले बाल

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है वो तेलंगाना के दोर्नाकल का है. वीडियो में दिख रहा है कि जूस पॉइंट पर एक महिला के बाल गन्ने की मशीन में फंस गए है. स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली काट दी और समय रहते उसे बचा लिया. सबसे बड़ी बात की अगर मशीन घूमती रहती तो महिला को बड़ी क्षति हो सकती थी.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh की आईडी से पोस्ट किया गया है. वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है. कई लोगों ने इसपर कमेंट भी किया है. इस वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो में दिख रहा है कि वहीं मौजूद एक शख्स मशीन को आगे पीछे घुमाकर महिला के बाल को किसी तरह मशीन से अलग करता है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर कई लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा ‘भाई की कोशिश ने बचा लिया’. एक और यूजर ने लिखा ‘यह काफी डरावना था’. ‘कई लोगों इमोजी बनाकर भी अपना रिएक्शन दिया है.’

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola