Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी सांसदों का मॉक पोल, रणनीति पर हुई चर्चा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Sep 2025 10:18 PM
Vice Presidential Election
Vice Presidential Election: मंगलवार को देश को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा. 9 सितंबर को वोटिंग है, और नतीजे भी उसी दिन आ आएंगे. सत्ता पक्ष और विपक्ष ने चुनाव के लिए कमर कस ली है. विपक्ष के सांसदों ने सोमवार को उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले एकजुटता दिखाते हुए एक बैठक की साथ ही मॉक पोल में हिस्सा लिया. इसका मकसद था कि मंगलवार को मतदान के बाद उनका एक-एक वोट वैध करार हो.
Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार (9 सितंबर) को वोटिंग होगी. इसी दिन चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने चुनाव के लिए अपनी-अपनी तैयारी कर ली है. सोमवार को विपक्ष के सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले एकजुटता का प्रदर्शन किया. विपक्षी सांसदों ने मॉक पोल किया. इसका मकसद यह तय करना था कि मंगलवार को मतदान के बाद उनका एक-एक वोट वैध करार हो. विपक्षी नेताओं ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में बैठक कर अपनी रणनीति पर चर्चा भी की. बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार और कई अन्य दलों के सांसद शामिल हुए.
इन सांसदों को बनाया गया पोलिंग एजेंट
सूत्रों के मुताबिक विपक्ष ने बैठक में यह फैसला किया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन और मणिकम टैगोर समेत तृणमूल कांग्रेस की सांसद शताब्दी रॉय विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के पोलिंग एजेंट होंगे. इसके अलावा कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल और टैगोर मतगणना एजेंट होंगे. उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उनका वोट बर्बाद न हो, क्योंकि पिछली बार कुछ वोट अवैध घोषित कर दिए गए थे. संसद सदस्य उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए पार्टी व्हिप से बाध्य नहीं हैं और इसमें गुप्त मतदान प्रणाली होती है. मतदान के लिए सांसदों को मतपत्र सौंपे जाएंगे, जिसमें चुनाव लड़ने वाले दो उम्मीदवारों के नाम होंगे और उन्हें अपनी पसंद के उम्मीदवार के नाम के सामने 1 अंक लिखकर अपनी प्राथमिकता अंकित करनी होगी.
सीपी राधाकृष्णन और बी सुदर्शन रेड्डी में सीधा मुकाबला
उपराष्ट्रपति चुनाव में सत्ता पक्ष एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि, विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी हैं, दोनों के बीच कल यानी मंगलवार को सीधा मुकाबला है. इस बार दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं. राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं और रेड्डी तेलंगाना से हैं. इस चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने कहा है कि मतदान मंगलवार को संसद भवन के कमरा संख्या एफ-101, वसुधा में होगा. मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे समाप्त होगा. राधाकृष्णन तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, जबकि रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










