Uttarakhand Bus Accident : अलकनंदा नदी में गिरी बस, डरावना वीडियो आया सामने, 2 की मौत, 10 लापता
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Jun 2025 9:54 AM
Uttarakhand Bus Accident
Uttarakhand Bus Accident : उत्तराखंड पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बस नियंत्रण से बाहर हो गई और रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर क्षेत्र के पास नदी में गिर गई. हादसे का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि घटनास्थल पर राहत बचाव का काम जारी है. देखें वीडियो.
Uttarakhand Bus Accident : उत्तराखंड में बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर रुद्रप्रयाग और गौचर के बीच घोलतीर गांव के पास गुरुवार तड़के तीर्थयात्रियों से भरी एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी. इसमें दो लोगों की मौत हो गई ओर 10 अन्य लापता हैं. राहत बचाव का काम जारी हैं. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.
#WATCH | Uttarakhand | One person dead, seven injured after an 18-seater bus falls into the Alaknanda river in Gholthir of Rudraprayag district. Teamsof SDRF, Police and Administration conduct search and rescue oeprationd
— ANI (@ANI) June 26, 2025
Video source: Police pic.twitter.com/dgdznAc0ck
हादसे के समय चालक समेत 20 श्रद्धालु सवार थे बस में
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में आठ लोग घायल भी हुए हैं. बस में राजस्थान के उदयपुर का एक परिवार भी था जो चारधाम यात्रा पर आया था. घटना की खबर मिलते ही पुलिस तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. कुल 31 यात्रियों की क्षमता वाली मिनी बस में, हादसे के समय चालक समेत 20 श्रद्धालु सवार थे और वह बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी.
10 यात्री नदी में समा गई मिनी बस के साथ लापता
बचाव दलों ने बताया कि हादसे के दौरान बस में सवार कुछ श्रद्धालु पहाड़ी पर ही छिटक कर घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 10 यात्री नदी में समा गई मिनी बस के साथ ही लापता हो गए. राहत एवं बचाव कार्यों में नदी का तेज बहाव चुनौती बना हुआ है लेकिन बचाव दल स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लगातार श्रद्धालुओं की खोजबीन कर रहे हैं.
युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी: सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “रुद्रप्रयाग जिले में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने की खबर बेहद दुखद है. एसडीआरएफ और अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है. मैं इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं. मैं ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं.”
जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 26, 2025
इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।
उत्तराखंड पुलिस के आईजी नीलेश आनंद भरणे के अनुसार, बस कंट्रोल से बाहर हो गई. इसके बाद वह रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर क्षेत्र के पास नदी में गिर गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










