UP Weather : उत्तर प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, और गिरेगा पारा, आया IMD का अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Jan 2026 7:39 AM

विज्ञापन

शीत लहर का अलर्ट (Photo: PTI)

UP Weather : उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ गई है. जानें अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

विज्ञापन

UP Weather : उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि रात के तापमान में गिरावट की वजह पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाला पश्चिमी विक्षोभ है. इसकी वजह से बर्फ से ढके पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं की चपेट में प्रदेश आ गया है. इस मौसमी कारण से उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे ठंड में वृद्धि हुई है.

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ और आसपास के इलाकों में देर रात और सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन के बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. अगले दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

न्यूनतम तापमान में आ सकती है थोड़ी और गिरावट

आईएमडी ने कहा कि अगले 24-48 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के अन्य भागों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है और उसके बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है. राज्य के कई इलाकों में 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, लगातार कोहरे और साफ आसमान न होने के कारण कई क्षेत्रों में दिन के समय भी ठिठुरन बनी रही.

कोहरा छंटने पर सर्दी बढ़ी

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि राज्य के पश्चिमी भागों में भी कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रह सकता है. कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान में गिरावट मध्य उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक देखी गई. इन इलाकों में कोहरा छंटने पर सर्दी बढ़ गई.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : 7 जनवरी तक इन राज्यों में ठंडी हवाओं का असर, चलेगी शीतलहर

लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस

लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है. सापेक्ष आर्द्रता 55 से 91 प्रतिशत के बीच रही. आईएमडी के मुताबिक बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, कानपुर शहर में 3.2 डिग्री सेल्सियस, इटावा में 3.8 डिग्री सेल्सियस, शाहजहांपुर में 4.6 डिग्री सेल्सियस और हरदोई में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम हैं.

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना

अधिकांश जिलों में दिन का तापमान मौसम के औसत से नीचे दर्ज किया गया जबकि राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola