Aaj ka Mausam : 7 जनवरी तक इन राज्यों में ठंडी हवाओं का असर, चलेगी शीतलहर
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Jan 2026 7:26 AM
कई राज्यों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया (Photo: PTI)
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 दिनों तक उत्तर भारत और उससे सटे मध्य भारत के इलाकों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा. इस वजह से विजिबिलिटी कम हो सकती है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है. 5 से 9 जनवरी तक पश्चिमी राजस्थान, 5 से 10 जनवरी तक पूर्वी राजस्थान जबकि 6 से 7 जनवरी के दौरान झारखंड के कुछ हिस्सों में भी ठंडी हवाओं का असर रहेगा. विभाग के अनुसार 5 से 6 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 जनवरी को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है.
उत्तर प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गत 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है. आईएमडी ने कहा कि अगले 24-48 घंटों के दौरान राज्य के अन्य भागों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है और उसके बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि राज्य के पश्चिमी भागों में भी कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रह सकता है. कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है.
कश्मीर में शीतलहर तेज
कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे पूरे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप और तेज हो गया है. आईएमडी ने पांच और छह जनवरी को उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है.
पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में कोल्ड डे
मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में कोल्ड डे और शीतलहर दर्ज की गई है. विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक ठंड बनी रह सकती है. साथ ही सुबह के समय कुछ स्थानों पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित होने की आशंका है.
दिल्ली में शीतलहर चलने के आसार
आईएमडी के मुताबिक 5 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. वहीं 6 जनवरी तक राजधानी के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










