मुस्लिम महिला का धर्म पूछा, इसके बाद भाजपा नेता ने वापस ले लिया कंबल, कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

Viral Video : राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा के पूर्व सांसद पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कंबल वितरण कार्यक्रम में मुस्लिम महिला का अपमान किया गया. नीचे वीडियो में देखें क्या है पूरा मामला.
Viral Video : भाजपा के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने टोंक जिले में एक कंबल वितरण कार्यक्रम में एक मुस्लिम महिला का अपमान किया. उसका धर्म पूछकर कंबल वापस ले लिया. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने यह आरोप लगाया है.
घटना के एक कथित वीडियो का हवाला देते हुए जूली ने दावा किया कि पूर्व सांसद निवाई तहसील के करेड़ा बुजुर्ग गांव गए थे. यहां उन्होंने कंबल वितरण के दौरान महिला का नाम जानने के बाद उसे दिया हुआ कंबल वापस ले लिया. जूली ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि जो सांसद जैसे पद पर विराजमान रहा हो, वह इस तरह की हरकत करें यह बिल्कुल निंदनीय है.
भाजपा के पूर्व सांसद ने कम्बल वितरण करके एक गरीब महिला से धर्म पूछा फिर कंबल वापस लिया…
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) February 22, 2026
आज टोंक जिले के निवाई तहसील के ग्राम करेड़ा बुजुर्ग में पूर्व टोंक सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया पहुंचे थे जहां उन्होंने कंबल वितरण के दौरान मुस्लिम महिला को बेइज्जत किया, पहले कंबल वितरण करके… pic.twitter.com/85or8P7Gbo
स्थानीय लोगों ने क्या कहा?
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर को कंबल वितरण कार्यक्रम में हुई. वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि शुरू में महिलाओं को कंबल दिए गए थे लेकिन बाद में उनके धर्म का पता लगने के बाद वापस ले लिए गए.
वीडियो क्लिप वायरल
कथित वीडियो क्लिप में जौनापुरिया को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देते हैं उन्हें कंबल लेने का हक ही नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका व्यक्तिगत कार्यक्रम था और इसका किसी सरकारी योजना से संबंध नहीं था. पूर्व सांसद प्रधानमंत्री मोदी के 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित दौरे के लिए लोगों को आमंत्रित करने गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










