Lockdown में अनोखी शादी : लड़का आबूधाबी में, मुंबई में लड़की, ऐसे हुआ निकाह
कोरोना वायरस (Coronavirus Lockdown) के कारण कितने ही लोगों को विवाह (Unique wedding in Coronavirus Lockdown) जैसे मांगलिक कार्यों को स्थगित करना पड़ा है, लेकिन यहां के एक परिवार ने शादी टालने के बजाए फोन पर ही निकाह (married by phone) पढ़वाने का फैसला किया.
मेरठ : कोरोना वायरस के कारण कितने ही लोगों को विवाह जैसे मांगलिक कार्यों को स्थगित करना पड़ा है, लेकिन यहां के एक परिवार ने शादी टालने के बजाए फोन पर ही निकाह पढ़वाने का फैसला किया.
मेरठ के शाहपीर गेट के रहने वाले वसीम अहमद की शादी का किस्सा बेहद दिलचस्प है. दरअसल,वसीम अहमद आबूधाबी में एक शापिंग माल में बतौर मैनेजर कार्यरत हैं. उनका निकाह मुंबई में तय हुआ था. शादी 19 अप्रैल को होनी तय थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण वसीम जहां आबूधाबी से मेरठ नहीं आ सकते थे वहीं दूसरा पक्ष मुंबई से मेरठ नहीं आ सकता था.
Also Read: OMG : लॉकडाउन के 21 दिनों में पति-पत्नी ने मिलकर खोद डाला कुआं, ताकि प्यासा न रह जाए…
वसीम के पिता नदीम अहमद ने बताया, कोरोना संकट कब खत्म होगा. यह अभी तय नहीं हैं, इसलिए हमने तय तारीख को ही शादी करने का फैसला किया. इसके लिए हमने नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन से बात की और 19 अप्रैल को बेहद सादगी के साथ फोन के माध्यम से दूल्हा-दुल्हन की रजामंदी ली गई और निकाह पढ़ा गया. इस तरह शहर काजी ने पांच लोगों की मौजूदगी में निकाह पढ़वाया.
गौरतलब है देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. ताजा आंकड़ों के अनुसार फिलहाल 18985 लोग कोरोना से संक्रमित हैं और 603 लोगों की मौत हो गयी है. हालांकि इस बीच अच्छी खबर है कि देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक 3260 लोगों कोरोना से ठीक हो चुके हैं और घर लौट गये हैं. मालूम हो कोरोना वायरस संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन हो आगे बढ़ाते हुए 3 मई तक कर दिया है.
Also Read: ‘लॉकडाउन में ढील देना पड़ सकता है भारी’ WHO ने दी चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










