Today NewsWrap : पढ़ें सुबह की बड़ी खबर, मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की जमानत पर फैसला आज

Today NewsWrap : सुबह की न्यूज डायरी पर एक नजर (20 अक्टूबर, बुधवार) डालते हैं. ड्रग्स मामले में आर्यन खान की जमानत पर आज फैसला सुनाएगा कोर्ट, यूपी के कुशीनगर आज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, उत्तराखंड में कुदरत का कहर : भारी बारिश से एक दिन में 45 लोगों की चली गई जान
Today NewsWrap : सुबह की न्यूज डायरी पर एक नजर (20 अक्टूबर, बुधवार) डालते हैं. सबसे पहले आज देश और विदेश में होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की बात करें तो…
-
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की जमानत पर आज फैसला सुनाएगा कोर्ट
-
यूपी के कुशीनगर आज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
-
आज शाम 6 बजे तेल और गैस कंपनियों के कार्यकारियों से बात करेंगे पीएम मोदी
-
उत्तराखंड में कुदरत का कहर : भारी बारिश से एक दिन में 45 लोगों की चली गई जान
-
केरल के 11 जिलों में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
-
सुप्रीम कोर्ट में आज लखीमपुर खीरी हिंसा और सीबीएसई मामले की होगी सुनवाई
-
वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा को रवाना करेंगे राहुल गांधी
-
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ आज प्रदर्शन करेगी विश्व हिंदू परिषद
-
यूपी में कांग्रेस की चार्जशीट कमेटी की बैठक होगी आज, प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल
-
अफगानिस्तान के मसले पर रूस ने आज बुलाई बैठक, भारत भी होगा शामिल
रांची : घाटशिला से झामुमो विधायक रामदास सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार को अस्थिर करने की साजिश का खुलासा किया है़ विधायक रामदास सोरेन ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल और उनके सहयोगी अशोक अग्रवाल पर आरोप लगाया है कि दोनों ने हेमंत सरकार को गिराने के लिए उनसे संपर्क किया था. इसे लेकर उन्होंने दोनों पर धुर्वा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया. उन्होंने यह भी कहा कि अभी उनके चुनाव लड़ने पर फैसला नहीं हुआ है और अभी सीएम फेस को लेकर कोई बात नहीं हुई है. इन सब बातों के बीच प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है. इसी बीच पार्टी बुधवार से प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की है. प्रतिज्ञा यात्रा की कमान खुद प्रियंका गांधी ने संभाली है.
चक्रवाती प्रभावों और कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने से राज्य की मौसमी दशाओं में अप्रत्याशित बदलाव आया है. बुधवार को सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया, शिवहर, पूर्णिया और उसके आसपास के जिलों में भारी बारिश की आशंका है.
रिची बेरिंगटन के अर्धशतक के बाद जोश डेवी की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से स्कॉटलैंड ने आइसीसी टी-20 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में मंगलवार को यहां पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को 17 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए सुपर 12 में जगह बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाये.
सरकारी बैंकों में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी जारी हुई है.
आज तारीख है 20 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




