Today News Wrap: महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर I-N-D-I-A गठबंधन की बैठक आज, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Today News Wrap

Today News Wrap- वाइब्रेंट गुजरात समिट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके लोगों ने महसूस किये हैं.देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़ें यहां

विज्ञापन

नौ जनवरी 2024 की बड़ी खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ (वीजीजीएस) के उद्घाटन से एक दिन पहले मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर से एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे.

  • महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर I-N-D-I-A यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस के नेताओं की बैठक आज होनी है. इसपर सबकी नजर बनी हुई है.

  • इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई है.

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे, वे सुबह 11.00 बजे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे.

  • झारखंड कैबिनेट की बैठक नौ जनवरी को दिन के चार बजे से होगी. इसी दिन रांची में हरमू फ्लाई ओवर के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव आयेगा.

इन बड़ी खबरों पर भी डालें नजर
पुणे-रांची विमान 13 चक्कर लगाने के बाद डायवर्ट, मुंबई-रांची एयर इंडिया ने भी लगाये आसमान में पांच चक्कर

राजधानी रांची में सोमवार की सुबह खराब मौसम व कुहासे के कारण कई विमानों ने देर से उड़ान भरे और कई को डायवर्ट किया गया. इंडिगो की विमान संख्या 6ई 6484 पुणे-रांची जो सुबह 8.30 बजे रांची पहुंच गया लेकिन यहां विजिबिलिटि कम होने के कारण यह जहाज हवा में 13 चक्कर काटने के बाद लगभग 9.30 बजे के करीब रायपुर डायवर्ट कर दिया गया. विस्तृत खबर

गुजरात: गोधरा का बदला लेने के इरादे से बनाया खतरनाक प्लान, ISIS आतंकी शाहनवाज ने किया बड़ा खुलासा

ISIS Terrorist Plan: साजिश गुजरात को दहलाने की थी. अमन चैन से जी रहे लोगों हैरान परेशान करने की थी. बड़ा धमाका कर मौत का तांडव करने की साजिश थी. यहीं कुछ खुलासा किया है दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए एक आतंकी ने. इस्लामिक स्टेट का आतंकी शाहनवाज आलम ने दिल्ली पुलिस के सामने ISIS का राज खोला है. शाहनवाज ने बताया है कि आईएसआईएस गुजरात में बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे. गुजरात के कई शहर में बड़ा हमला करने की योजना पर काम कर रहे थे. विस्तृत खबर

5 क्विंटल मिट्टी, 1 क्विंटल पुआल और 50 बांस से श्रीराम के लिए ओडिशा में सबसे बड़ा दीया बना रहे ‘जय राम’

महज 15 दिन पहले एक कंप्यूटराइज्ड तस्वीर के साथ पांच लोगों का समूह राउरकेला-बंडामुंडा मार्ग में स्थित कुम्हार बस्ती निवासी जयराम प्रजापति के पास पहुंचा. समूह के सदस्यों ने उनसे कहा कि वे ऐसा दीया बनाना चाहते हैं जो आकार में बड़ा हो और अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राउरकेला की ओर से भगवान को एक श्रद्धांजलि हो. विस्तृत खबर

केके पाठक की मेहनत ने दिखाया रंग, बिहार में 60 फीसदी से अधिक छात्रों की उपस्थिति वाले स्कूलों की बढ़ी संख्या

राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिदिन निरीक्षण शुरू होने के बाद से न केवल शिक्षकों की उपस्थिति सुधरी है, बल्कि विद्यार्थियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है. राज्य के स्कूलों में जुलाई 2023 से निरीक्षण कार्य शुरू किया गया था. निरीक्षण के पांच माह पूरे होने के बाद स्कूलों की प्रतिदिन की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार स्कूलों 60 प्रतिशत से अधिक बच्चों की उपस्थिति वाले स्कूलों की संख्या में वृद्धि हुई है. विस्तृत खबर

Pravasi Bharatiya Divas: महात्मा गांधी से जुड़ा है प्रवासी भारतीय दिवस, जानें इतिहास और उद्देश्य

9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है. इस दिन उन सभी प्रवासी भारतीयों को सम्मान दिया जाता है, जो विदेशों में रहकर भारत का मान सम्मान बढ़ा रहे हैं. उनकी उपलब्धियों को इस दिन सम्मान दिया जाता है, उन्हें पुरस्कृत किया जाता है. तो आइये सबसे पहले जानें कि प्रवासी भारतीय दिवस क्यों मनाया जाता है. विस्तृत खबर

Aaj Ka Rashifal, 9 जनवरी 2024: मेष, तुला, मकर समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal,9 जनवरी 2024: आज तारीख है 9 जनवरी 2024 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. विस्तृत खबर

Mohammed Shami: अर्जुन अवॉर्ड पर मोहम्मद शमी ने दिया ऐसा रिएक्शन, कहा- जिंदगी बीत जाती है…

वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति खिलाड़ियों को मंगलवार को अवॉर्ड देकर सम्मानित करेंगीं. इस बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर बेहतरीन रिएक्शन दिया है. विस्तृत खबर

नये साल में इंडिगो ने ग्राहकों को दिया जोर का झटका, अब मनचाही सीटों के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

IndiGo Big Updates: नये साल के मौके पर अगर आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, और प्लेन में चुनिंदा सीट लेना चाहते हैं तो आपको झटका लगने वाला है. दरअसल एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है. इंडिगो ने अपनी सीट-चयन की कीमत बढ़ा दी है. यानी मनचाही सीट लेने के लिए अब आपको ज्यादा शुल्क देना होगा. एयरलाइन ने कुछ चुनिंदा सीटों की कीमत 2000 रुपये तक बढ़ा दिया है. बीते सप्ताह इसके बुकिंग काउंटर पर शुल्क दिखना शुरू हो गया था अब इसे वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया गया है. विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola