Mohammed Shami: अर्जुन अवॉर्ड पर मोहम्मद शमी ने दिया ऐसा रिएक्शन, कहा- जिंदगी बीत जाती है...
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Jan 2024 9:47 PM
वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी से उनकी वापसी को लेकर जब सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, चोटिल होना खेल का एक हिस्सा है. हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो हमेशा मैदान पर दिखे. खिलाड़ियों की ये भी कोशिश होती है कि वह जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करे.
वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति खिलाड़ियों को मंगलवार को अवॉर्ड देकर सम्मानित करेंगीं. इस बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर बेहतरीन रिएक्शन दिया है.
जिंदगी बीत जाती है और लोग यह पुरस्कार नहीं जीत पाते : शमी
मोहम्मद शमी से जब अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, यह पुरस्कार एक सपना है, जिंदगी बीत जाती है और लोग यह पुरस्कार नहीं जीत पाते. मुझे खुशी है कि मुझे इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है.
#WATCH | Delhi: On being declared as the recipient of the Arjuna Award, Indian Cricketer Mohammed Shami says, "This award is a dream, life passes and people are not able to win this award. I am happy that I have been nominated for this award…" pic.twitter.com/YZ2L5alkjL
— ANI (@ANI) January 8, 2024
शमी ने बताया कब होगी टीम इंडिया में वापसी
वर्ल्ड कप 2023 के बाद टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी से उनकी वापसी को लेकर जब सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, चोटिल होना खेल का एक हिस्सा है. हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो हमेशा मैदान पर दिखे. खिलाड़ियों की ये भी कोशिश होती है कि वह जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करे. इस बीच लोगों ने जो मुझे प्यार दिया है, मैं उसका शुक्रगुजार रहूंगा. उन्होंने कहा, मुझे जो भी काम सौंपा जाता है, मैं उसे पूरा करने की कोशिश करता हूं. उन्होंने कहा, मैदान पर पॉजिटिव माइंडसेट के साथ उतरना चाहिए.
Also Read: फरिश्ता बनकर सामने आए मोहम्मद शमी, देखें वीडियो
मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी का मिला अवॉर्ड
मोहम्मद शमी को वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन का इनाम दिया गया है. शमी ने वनडे विश्व कप में केवल सात मैच में सर्वाधिक 24 विकेट हासिल किए थे. पहले चार मैच में बाहर रहने के बाद शमी को जब मौका मिला तो उन्होंने उसका पूरा फायदा उठाया.
Also Read: बस, ट्रक, ट्रैक्टर चलाया है, जमीन ने जुड़ा आदमी हूं, जानें मोहम्मद शमी ने क्यों कही यह बात
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (बैडमिंटन).
अर्जुन पुरस्कार: मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अजय रेड्डी (दृष्टिबाधित क्रिकेट), ओजस प्रवीण देवताले, अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), पारुल चौधरी और मुरली श्रीशंकर (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी), आर वैशाली (शतरंज), दिव्यकृति सिंह और अनूष अग्रवाल (घुड़सवारी), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानू (हॉकी), पिंकी (लॉन बॉल), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और ईशा सिंह (निशानेबाजी), अंतिम पंघाल और सुनील कुमार (कुश्ती), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस),नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशू), पवन कुमार और रितु नेगी (कबड्डी) , नसरीन (खोखो) , हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वाश), प्राची यादव (पैरा केनोइंग).
ध्यानचंद जीवन पर्यंत पुरस्कार: कविता सेल्वराज (कबड्डी), मंजूषा कंवर (बैडमिंटन) विनीत कुमार शर्मा (हॉकी).
द्रोणाचार्य पुरस्कार: गणेश प्रभाकरन (मल्लखंब), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज), शिवेंद्र सिंह (हॉकी).
द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन वर्ग) : जसकीरज सिंह ग्रेवाल (गोल्फ), भास्करन ई (कबड्डी), जयंत कुमार पुशीलाल (टेबल टेनिस).
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2023: गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी (अमृतसर , ओवरआल विजेता).
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (पंजाब, प्रथम उपविजता)
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (द्वितीय उपविजेता).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










