पुणे-रांची विमान 13 चक्कर लगाने के बाद डायवर्ट, मुंबई-रांची एयर इंडिया ने भी लगाये आसमान में पांच चक्कर

Updated:
विज्ञापन

विमान को सुबह नौ बजे मुंबई के लिए उड़ना था लेकिन आनेवाला विमान लेट होने के कारण यह दिन के 11.29 बजे उड़ा. इस विमान से मुंबई जा रहे यात्री विमलेश कुमार बीपू ने बताया कि उनलोगों का काफी पहले ही एयरपोर्ट में बोर्डिंग करा लिया था

विज्ञापन

रांची: राजधानी रांची में सोमवार की सुबह खराब मौसम व कुहासे के कारण कई विमानों ने देर से उड़ान भरे और कई को डायवर्ट किया गया. इंडिगो की विमान संख्या 6ई 6484 पुणे-रांची जो सुबह 8.30 बजे रांची पहुंच गया लेकिन यहां विजिबिलिटि कम होने के कारण यह जहाज हवा में 13 चक्कर काटने के बाद लगभग 9.30 बजे के करीब रायपुर डायवर्ट कर दिया गया. यह विमान रायपुर से दिन के 12.40 बजे रांची पहुंचा. रांची से यह विमान सुबह 8.50 की जगह 1.28 बजे उड़ा. मुंबई-रांची एयर इंडिया के विमान ने भी खराब मौसम के कारण आसमान में पांच चक्कर काटने के बाद दिन के 10.30 बजे लैंड किया. यह विमान दिन के 10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के ऊपर आ गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

विमान को सुबह नौ बजे मुंबई के लिए उड़ना था लेकिन आनेवाला विमान लेट होने के कारण यह दिन के 11.29 बजे उड़ा. इस विमान से मुंबई जा रहे यात्री विमलेश कुमार बीपू ने बताया कि उनलोगों का काफी पहले ही एयरपोर्ट में बोर्डिंग करा लिया था. मजबूरन हमें बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के अंदर ही बैठकर कार्यालय के काम का निबटारा करना पड़ा. यह विमान लगभग 2 घंटे 29 मिनट विलंब से उड़ा. उन्होंने कहा कि विमान के इतने विलंब से उड़ने के बाद भी उनलोगों को चाय, काफी तक उपलब्ध नहीं करायी गयी. उधर मुंबई-रांची इंडिगो दिन के 3.25 की जगह 4.17 में आया. इसके विलंब से आने के कारण रांची से उड़नेवाला यह विमान 3.55 की जगह शाम 5.32 में उड़ा. इसके अलावा लगभग सभी फ्लाइट कुहासे से प्रभावित रही.

Also Read: झारखंड के हज यात्रियों को इस बार भी ‍रांची से उड़ान की नहीं मिलेगी सुविधा, कोलकाता से ही मिलेगा विमान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola