रांची से दिल्ली सहित अन्य जगहों का हवाई किराया हुआ दोगुना से अधिक, देखें पूरी लिस्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2023 11:23 AM
गो एयरवेज के रद्द होने से रांची से दिल्ली का किराया दोगुना से अधिक हो गया है. वहीं बेंगलुरु सहित अन्य जगहों का का किराया भी काफी महंगा हो गया है. इस किराया बढ़ोत्तरी पर कोई रोक नहीं होने के कारण यात्री परेशान हैं
रांची, राजकुमार : गो एयरवेज के रद्द होने और छुट्टियों का मौसम होने के कारण रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता सहित अन्य जगहों पर जाना काफी मुश्किल हो गया है. गो एयरवेज के रद्द होने से रांची से दिल्ली का किराया दोगुना से अधिक हो गया है. वहीं बेंगलुरु सहित अन्य जगहों का का किराया भी काफी महंगा हो गया है. इस किराया बढ़ोत्तरी पर कोई रोक नहीं होने के कारण यात्री परेशान हैं. मजबूरी में यात्रियों को विमान से जाना पड़ रहा है, क्योंकि ट्रेन में सीट नहीं मिल पा रही है. वहीं गर्मी को देखते हुए भी जहाज में जाना मजबूरी हो गयी है.
चेंबर के संयुक्त सचिव सह हवाई टिकट कारोबारी शैलेश अग्रवाल ने कहा कि विमान कंपनी की मनमानी से हम लोग पूरी तरह परेशान हो गये हैं. विमान का किराया इतना अधिक हो गया है कि यात्री अब कहीं आने-जाने से परहेज कर रहे हैं. मजबूरी में ही आना-जाना कर रहे हैं, जिसका फायदा विमानन कंपनियां उठा रही हैं. उन्हें चाहिए कि वह इस पर रोक लगायें.
रांची से किराया – 30 मई – सात जून
-
रांची-दिल्ली – 9630 – 5305 से 5500
-
रांची-कोलकाता – 9935 – 3100 से 3400
-
रांची-बेंगलुरु – 17667 – 6562 से 9402
-
रांची-मुंबई – 11977 – 6695
-
रांची-चेन्नई – 17715 – 6131-6695
-
रांची-पुणे – 15328 – 9575
-
रांची-पटना – 5807 – 3045
वापसी में
-
दिल्ली-रांची -10320 – 5226
-
पटना-रांची – 7114 – 4980
-
कोलकाता-रांची – 11597 – 3865
-
बेंगलुरु-रांची – 7722 – 7038
-
चेन्नई-रांची – 9252 – 5367
-
मुंबई-रांची – 8286 – 6239
-
पुणे-रांची – 8996 – 6778
हमारा एलायंस कंपनियों से आग्रह होगा कि वह अपने किराये पर अंकुश लगायें, क्योंकि यात्री इससे काफी परेशान हो गये हैं. विमान के क्षेत्र में नयी कंपनियों के आने के बाद ही किराये में कमी आ सकती है. गो एयरवेज के इन दिनों रद्द होने से किराया काफी बढ़ गया है, जिससे आम यात्री परेशान हो गये हैं.
-केएल अग्रवाल, निदेशक, रांची एयरपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










