Today News Wrap: पीएम मोदी की आज छत्तीसगढ़ में रैली, राहुल गांधी की मध्यप्रदेश में चुनावी सभाएं, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Today News Wrap

Today News Wrap: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे. यहां वे नमक्कल, तेनकासी और नागपट्टिनम में सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे. साथ ही रोड शो करेंगे. पढ़े आज की बड़ी खबरें यहां

विज्ञापन

8 अप्रैल की बड़ी खबर

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तमिलनाडु के नमक्कल, तेनकासी और नागपट्टिनम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और रोड शो करेंगे.
  • ‘सेना बनाम सेना’ विवाद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
  • टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा.
  • अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज होनी है.
  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में आज तीन रैली को संबोधित करेंगे.
  • पीएम नरेंद्र मोदी की आज छत्तीसगढ़ के बस्तर और चंद्रपुर में रैली को संबोधित करेंगे.
  • बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं.
  • दिल्ली शराब घोटाला मामले में के. कविता की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट फैसला सुनाएगी.
  • राहुल गांधी मध्यप्रदेश के मंडला और शहडोल में चुनावी सभाएं आज करेंगे.

अन्य बड़ी खबरों पर एक नजर

बिहार की रैली में क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72 घंटों के भीतर दूसरी बार बिहार दौरा सम्पन्न हुआ. आज 7 अप्रैल को पीएम मोदी ने नवादा में जनसभा को संबोधित किया. पढ़ें विस्तृत खबर

रामनवमी पर भव्य होगा रामलला का जन्मोत्सव

स बार अयोध्या की रामनवमी (Ram Navami 2024) अलौकिक होगी. राम मंदिर बनने के बाद पड़ने वाली इस रामनवमी में रामलला का जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है. पढ़ें विस्तृत खबर

माधवी लता को मिली Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

लोकसभा चुनाव से पहले हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार माधवी लता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता को अब वाई प्लस सुरक्षा दी गई है. पढ़े विस्तृत खबर

अनंतनाग से चुनाव लड़ेंगी महबूबा मुफ्ती

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने रविवार को कश्मीर घाटी में तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की. पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी चुनाव लड़ रही है. पढ़ें विस्तृत खबर

जेपी नड्डा की चोरी हुई कार बरामद

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार बरामद कर ली गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को वाराणसी से इस कार को बरामद किया गया है. पढ़ें विस्तृत खबर

महागठबंधन की लड़ाई भाजपा की विचारधारा के खिलाफ : चंपाई सोरेन

किसी भी प्रत्याशी के साथ कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि महागठबंधन की लड़ाई भाजपा की विचारधारा के खिलाफ है. लोकसभा चुनाव में महागठबंधन 14 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करेगा. पढ़ें विस्तृत खबर

राजद के संजय यादव ने थामा बीजेपी का दामन

राजद के एक और नेता ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. दानापुर में राजद सुप्रीमो लालू यादव के खासमखास माने जाने वाले पूर्व नगर उपाध्यक्ष सह राजद नेता स्वर्गीय राजकिशोर यादव के भांजे व पूर्व वार्ड पार्षद राजद नेता संजय यादव आज बीजेपी में शामिल हो गए. पढ़ें विस्तृत खबर

जबलपुर में पीएम मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जबलपुर में रोड शो के साथ लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में बीजेपी के प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है. पढ़ें विस्तृत खबर

IPL 2024: लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच नंबर 21 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हरा दिया है. लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और खराब शुरुआत के बाद भी 163 रन बनाए. पढ़ें विस्तृत खबर

रांची का तापमान 4.7 डिग्री गिरा

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची का तापमान 4.7 डिग्री सेंटीग्रेड गिर गया है. शनिवार को लोगों ने दिन भर प्रचंड गर्मी झेली और इसके बाद देर रात एवं रविवार (7 अप्रैल) की सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola