सीएम योगी ने फिरोजाबाद को 658 करोड़ की दी सौगात, कहा- किसी को सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत

Updated:
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ( स्रोत – एएनआई न्यूज एजेंसी )

CM Yogi Adityanath:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के राज में जनता को सरकारी योजनाओं के लाभ लेने क्लर्क या सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते थे, लेकिन डबल इंजन की सरकार में लाभ का पैसा सीधे जनता के बैंक खातों में जा रहा है.

विज्ञापन

CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया. सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और सरकार जनता तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि 4300 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हाल ही में किसानों के खातों में सीधे धनराशि भेजी गई है.

विज्ञापन

किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं


मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी पहचान पारदर्शिता और जवाबदेही है उन्होंने कहा कि अब किसानों और लाभार्थियों को किसी क्लर्क या सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, क्योंकि अब सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता के बैंक खातों में पहुंच रहा है, जिससे भ्रष्टाचार और बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है.

नीयत साफ तो रास्ते अपने आप बनते हैं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब सरकार की नीयत साफ होती है तो नीतियां और फैसले जनता के हित में खुद रास्ता बना लेते हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से विकास योजनाएं तेजी से जमीन पर उतर रही हैं और हर वर्ग को इसका लाभ मिल रहा है.


विकास और कल्याण पर सरकार का जोर


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा और किसान कल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में शुरू हुई नई परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई गति देने का कार्य करेंगी. जिससे स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

एक जिला, एक उत्पाद ने प्रदेश को दिलाई नई पहचान


सीएम योगी ने कहा कि एक जिला, एक उत्पाद ने उत्तर प्रदेश को विदेशों में नई पहचान दिलाई है. उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री मोदी किसी दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्षों से मिलते है तो वह उनकों उत्तर प्रदेश के प्रोडक्ट का उपहार उन्हें देते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola